नक्सलग्रस्त गांवों में भी खिले चेहरे

औरंगाबाद : जिला प्रशासन ने सरकार का नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकसित बिहार के निश्चय को पूरा किया. वर्ष 2016 के नवंबर व दिसंबर से विकास योजनाओं का लाभ नक्सली क्षेत्रों में पहुंचाने का प्रयास शुरू हुआ था. छह दिसंबर 2016 को अति नक्सल प्रभावित गांव मदनपुर थाना क्षेत्र के सहियार में प्रशासन की टीम […]
औरंगाबाद : जिला प्रशासन ने सरकार का नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकसित बिहार के निश्चय को पूरा किया. वर्ष 2016 के नवंबर व दिसंबर से विकास योजनाओं का लाभ नक्सली क्षेत्रों में पहुंचाने का प्रयास शुरू हुआ था. छह दिसंबर 2016 को अति नक्सल प्रभावित गांव मदनपुर थाना क्षेत्र के सहियार में प्रशासन की टीम पहुंची. यहां दिन के उजाले में भी लोग जाने का साहस नहीं जुटा पाते.
गांव में शिविर लगाये गये. डीएम -एसपी स्वयं उपस्थित थे. इस गांव व आसपास के जंगल तटीय इलाके के रहनेवाले लोगों के चेहरे खिले हुए थे. मनरेगा का जॉब कार्ड वितरण किया गया.शा मुक्ति केंद्र में नौकरी व रोजगार देने के लिए 17 लोगों की काउंसेलिंग शिविर में ही की गयी थी. युवाओं के बीच क्रिकेट, वॉलीबॉल आदि की सामग्री बांटी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




