मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर युवाओं में उत्साह

औरंगाबाद : निश्चय यात्रा को लेकर शनिवार को पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का औरंगाबाद में भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री के आगमन होने के तीन घंटे पूर्व से ही सड़क व घरों की छतों पर लोग खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे. पुराना जीटी रोड पर युवाओं जनसैलाब उमड़ा था. हेलिकॉप्टर देखते […]
औरंगाबाद : निश्चय यात्रा को लेकर शनिवार को पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का औरंगाबाद में भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री के आगमन होने के तीन घंटे पूर्व से ही सड़क व घरों की छतों पर लोग खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे. पुराना जीटी रोड पर युवाओं जनसैलाब उमड़ा था. हेलिकॉप्टर देखते ही मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगने लगे़ युवाओं का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था़
जब तक मुख्यमंत्री आयोजन स्थल पर रहे तब तक जिंदाबाद के नारे लगते रहे. जब हेलिपैड पर उतर कर सलामी लेने जा रहे थे, तो युवाओं की भीड़ से निकल रही पुकार को सुन कर वे भी अपने हाथ लहराते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथों में ही बिहार का भविष्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




