संगठन विरोधी कार्य के लिए मृत्यंुजय को किया निष्कासित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यालय मंे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसे संबोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह एवं कार्यकारी सचिव राजीव कुमार यादव ने कहा कि पूर्व जिला सचिव मृत्यंुजय सिंह को संगठन विरोधी कार्य करने के आरोप में संगठन से निष्कासित […]
विज्ञापन
औरंगाबाद सदर : बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यालय मंे एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. जिसे संबोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह एवं कार्यकारी सचिव राजीव कुमार यादव ने कहा कि पूर्व जिला सचिव मृत्यंुजय सिंह को संगठन विरोधी कार्य करने के आरोप में संगठन से निष्कासित कर दिया गया है.
यह कदम शिक्षक आंदोलन और शिक्षक हित मे उठाया गया है. उन्होंने कहा कि निष्कासित होने के बाद पूर्व सचिव मृत्युंजय सिंह कुछ तथाकथित लोगों के साथ मिलकर संघ के नाम और निबंधन का दुरूपयोग कर रहे हैं. शिक्षक इससे गुमराह हो रहे हैं. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ निबंधन संख्या 2565/11 का पूरे प्रदेश में पूनर्गठन का कार्य चल रहा है और इस दौरान जिले में भी औरंगाबाद सदर प्रखंड, बारूण और मदनपुर का पूनर्गठन हो चूका है,
शेष आठ प्रखंडो की पुनर्गठन पांच जनवरी को जिला स्तरीय बैठक में की जायेगी.
उन्होंने कहा जो लोग भी संगठन का नाम और निबंधन संख्या का दुरूपयोग कर चार जनवरी को जिलाध्यक्ष के चुनाव का भ्रामक खबर फैला रहे हैं वह बिल्कुल गलत है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई जायेगी. प्रेस वार्ता में कैसर नवाब, जनेश्वर राम, जुल्फेकार अली हैदर, सुजीत कुमार, मो इमरान अंसारी, पवन कुमार, सत्येन्द्र पासवान, मिथिलेश कुमार, प्रभात कुमार प्रभाकर, मो इमामूदीन, अमरेन्द्र कुमार, अली अकबर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




