हादसे में व्यवसायी की मौत, हत्या की जतायी आशंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

गले पर धारदार हथियार की चोट होने की परिजनों ने कही बात पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में हुई आलोक की मौत औरंगाबाद शहर : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर बाइक और अज्ञात वाहन के बीच हुई टक्कर में पोइवां गांव के आलोक कुमार उर्फ पिंटू सिंह की मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर […]
विज्ञापन
गले पर धारदार हथियार की चोट होने की परिजनों ने कही बात
पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में हुई आलोक की मौत
औरंगाबाद शहर : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर बाइक और अज्ञात वाहन के बीच हुई टक्कर में पोइवां गांव के आलोक कुमार उर्फ पिंटू सिंह की मौत हो गयी. घटना सोमवार की दोपहर की है. पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा के गांव पोइवां के अर्जुन सिंह के पुत्र पिंटू सिंह सत्तु का व्यवसाय करते थे. सुबह-सुबह बकाये पैसे के तगादा के लिए मदनपुर गये हुए थे.
बाइक से लौटने के दौरान शिवगंज के समीप किसी अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गयी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में पड़े पिंटू को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. गया जाने के दौरान शहर से कुछ ही दूरी पर उनकी मौत हो गयी. इधर, सदर अस्पताल में शव आने के बाद परिजनों व गांववालों की भीड़ लग गयी. विधायक आनंद शंकर, मुखिया रंजन कुमार उर्फ बाबू, पंचायत समिति प्रतिनिधि व समाजसेवी पंकज सिंह ,किशोरी सिंह, दिलीप सिंह,सरपंच संघ संरक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए परिजनों को ढाढ़स बंधाया. हालांकि, दुर्घटना की स्थिति पर परिजनों ने संदेह भी जाहिर किया. परिजनों का कहना है कि पिंटू के गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया जैसा प्रतीत होता है. पुलिस का कहना है कि सड़क पर दुर्घटना के बाद जख्मी हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




