रुपये निकालने आये रिटायर्ड आर्मी की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2016 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर (औरंगाबाद) : भारतीय स्टेट बैंक की दाउदनगर शाखा में पैसा निकालने आये अरई निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा ( 65) की मौत हो गयी. वे रिटायर्ड आर्मी जवान बताये जाते हैं. उनके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान हो सकी. उनके पास मिले पॉलीथिन में दस हजार रुपये का भरा हुआ चेक और बैंक […]
विज्ञापन
दाउदनगर (औरंगाबाद) : भारतीय स्टेट बैंक की दाउदनगर शाखा में पैसा निकालने आये अरई निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा ( 65) की मौत हो गयी. वे रिटायर्ड आर्मी जवान बताये जाते हैं. उनके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान हो सकी. उनके पास मिले पॉलीथिन में दस हजार रुपये का भरा हुआ चेक और बैंक पासबुक भी मिला. इससे यह जानकारी मिली कि वे पैसा निकालने बैंक पहुंच कर कतार में लगे थे.
बैंक में पैसा…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक के बाहर लगी लाइन में लगे रहने के दौरान अचानक वे असहज होकर किनारे जाकर बैठ गये. बैठने के कुछ ही पल के भीतर वहीं पर लुढ़क गये. वहां से कुछ ही दूरी पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रवि प्रकाश सिंह बाजार चौक पर जाम में फंसे थे. जैसे ही उन्हें इसकी सूचना मिली तो, वे पैदल ही पुलिसकर्मियों के साथ बैंक की ओर दौड़ पड़े. सुरेंद्र शर्मा को पुलिसकर्मियों के सहयोग से ठेला पर लादा गया. स्थानीय पीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत का कारण हर्ट अटैक बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




