शव आते ही आक्रोशितों ने जाम की सड़क
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Nov 2016 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

मुआवजे का दिया आश्वासन देवकुंड : देवकुंड थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में जैसे ही शाम के वक्त तीनों मृतकों का शव गांव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये. वनतारा-देवकुंड रोड को जाम कर विरोध जताने लगे. इस बीच एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार, सीओ सुनील कुमार के […]
विज्ञापन
मुआवजे का दिया आश्वासन
देवकुंड : देवकुंड थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में जैसे ही शाम के वक्त तीनों मृतकों का शव गांव पहुंचते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये. वनतारा-देवकुंड रोड को जाम कर विरोध जताने लगे.
इस बीच एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार, सीओ सुनील कुमार के साथ जिला कल्याण पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे. इसी बीच गोह के भाजपा विधायक मनोज कुमार भी पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिलाकर शांत कराया. एसडीओ ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिया जा रहा है. इधर पटना से एफएसएल की टीम महाराजगंज गांव पहुंची और मृतकों के घर पहुंच कर छानबीन की. जिस खाट पर हत्या की गयी, उस खाट के खून से सनी डोर और जमीन पर गिरे खून के सैंपल लिये. एसएफएल की टीम ने बताया कि इसकी लैब में जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




