देव छठ मेले की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Published at :02 Nov 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
देव छठ मेले की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

डीएम व एसपी ने लिया जायजा औरंगाबाद नगर : सूर्यनगरी देव में लगने वाले चार दिवसीय छठ मेला का समय काफी नजदीक आ गया है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने काफी तैयारियां कर रखी है. देव सूर्य नगरी में इस बार छठ व्रत करने के लिये देश के कोेने-कोने से आठ से दस लाख […]

विज्ञापन
डीएम व एसपी ने लिया जायजा
औरंगाबाद नगर : सूर्यनगरी देव में लगने वाले चार दिवसीय छठ मेला का समय काफी नजदीक आ गया है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने काफी तैयारियां कर रखी है. देव सूर्य नगरी में इस बार छठ व्रत करने के लिये देश के कोेने-कोने से आठ से दस लाख श्रद्धालुओं की आने की संभावना है.
इस दौरान श्रद्धालुओं को आने-जाने व ठहरने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी कंवल तनुज कमान खुद अपने हाथों में संभाल रखे हैं. डीएम द्वारा लगातार एक सप्ताह से देव सूर्य नगरी का निरीक्षण किया जा रहा है.
जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, एसडीपीओ पीएन साहू सहित अन्य अधिकारियों के साथ सूर्य स्थली देव की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया, इसके साथ ही घूम-घूम कर प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल, आवासन सहित अन्य चीजों का जायजा लिया. इस दौरान डीएम ने बचे कार्यों को जल्द दुरुस्त करने का दिशानिर्देश दिया. जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मेला परिसर में अलग-अलग स्थानो पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम, पांच फायर ब्रिगेड के वाहन लगे रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन