छठ में पटाखा छोड़ने पर रहेगा प्रतिबंध : एसपी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

निर्देश. स्टेशन व बस स्टैंड में चेकिंग अभियान चलाएं थानाध्यक्ष औंरगाबाद : दीपावली छठ पूजा की तैयारी को लेकर शनिवार को बिहार के मुख्य सचिव व डीजीपी ने संयुक्त रूप से डीएम और एसपी के साथ विडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्मय से कई दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अभी से ही छठ पूजा […]
विज्ञापन
निर्देश. स्टेशन व बस स्टैंड में चेकिंग अभियान चलाएं थानाध्यक्ष
औंरगाबाद : दीपावली छठ पूजा की तैयारी को लेकर शनिवार को बिहार के मुख्य सचिव व डीजीपी ने संयुक्त रूप से डीएम और एसपी के साथ विडियोकॉफ्रेंसिंग के माध्मय से कई दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अभी से ही छठ पूजा की तैयारी कर लें. सभी छठ घाटों पर रोशनी और गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी. साथ ही छठ घाट के डेंजर जोन को चिह्नित कर लें.
श्रद्धालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए ध्यान रखते हुये वैकल्पिक व्यस्था करना सुनिश्चित कर लें. विडियोकांफ्रेंसिंग समाप्त होने के बाद एसपी सत्यप्रकाश ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ पर्व के दौरान पटाखा छोड़ने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा.
दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान जिन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जिस स्थान पर की गयी है, उसी स्थान पर बने रहेंगे. खासकर छठ पर्व के दौरान दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपने प्रतिनियुक्त स्थान पर रात्रि में भी बने रहेंगे. किसी भी परिस्थिति में स्थान को नहीं छोड़ेंगे. जांच के क्रम में पाया जायेगा कि प्रतिनियुक्त स्थान पर पदाधिकारी मौजूद नहीं हैं, तो उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जायेगी.
असामाजिक तत्वों के ऊपर रखें नजर : पर्व को ध्यान में रखते हुये सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में सघन चेंकिंग अभियान चलाएं.
वहीं, असमाजिक तत्वों के ऊपर विशेष नजर रखें. दीपावली पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस पर विशेष नजर रखें. यहां तक कि कोई पूजा कमेटी डीजे का उपयोग नही करें, इस पर विशेष ध्यान रखा जाये.
जो पूजा कमेटी जान-बूझकर डीजे का प्रयोग करेंगे, उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी़ जिले में 173 छठ घाटों का चयन किया गया है, जहां पर बैरीकेटिंग की गयी है. सभी छठ घाटों पर लाइट, नाव, सुरक्षा की व्यवस्था पर्याप्त रूप से रहेगी.
पर्व के दौरान किसी भी हाल में प्रतिनियुक्ति स्थान
को नहीं छोड़ेंगे अधिकारी व कर्मचारी
424 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई
एसपी ने कहा कि अभी तक 424 लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. 32 जगहों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां पुलिस की नजर रहेगी. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पुलिस सघन अभियान चला रही है. एसपी ने यह भी बताया कि पर्व के दौरान कोई भी पदाधिकारी अपने कार्यस्तर से गायब नही रहेंगे. बैठक में डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




