करेंट से मजदूर की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

नवीनगर : शनिवार की शाम बीआरबीसीएल एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत एक मजदूर की मौत बिजली का करेंट लगने से हो गयी. घटना के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों ने परियोजना पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एनटीपीसी के गेट नंबर एक पर काफी देर तक हंगामा किया़ इसके बाद नवीनगर-बारूण मुख्य पथ को जाम कर […]
नवीनगर : शनिवार की शाम बीआरबीसीएल एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत एक मजदूर की मौत बिजली का करेंट लगने से हो गयी. घटना के विरोध में मजदूरों व ग्रामीणों ने परियोजना पदाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए एनटीपीसी के गेट नंबर एक पर काफी देर तक हंगामा किया़ इसके बाद नवीनगर-बारूण मुख्य पथ को जाम कर आगजनी की और सरकार व
प्रशासन के खिलाफ नारे लगाये. घटना की सूचना पाकर एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस, बीडीओ पन्नालाल, इंस्पेक्टर चंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. आक्रोशित मुआवजे की मांग को लेकर अड़े थे. विद्युत पोल के समीप खैरा गांव के मजदूर मिथिलेश यादव व झारखंड जपला के मजदूर राजन कुमार काम कर रहे थे. इसी क्रम में दोनों विद्युत करेंट की चपेट में आ गये, जिससे मिथिलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, राजन कुमार गंभीर रूप से झुलस गये. उसे इलाज के लिये नारायण मेडिकल जमुहार भेजे जाने की जानकारी मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




