विकास योजनाओं की राशि नहीं मिलने पर जतायी नाराजगी

Published at :26 Oct 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
विकास योजनाओं की राशि नहीं मिलने पर जतायी नाराजगी

मुखिया संघ ने की बैठक हसपुरा : मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में मुखिया संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश्वरी प्रसाद सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुखिया के समक्ष कई समस्याएं हैं. सरकार द्वारा अब तक विकास की राशि नहीं भेजी […]

विज्ञापन
मुखिया संघ ने की बैठक
हसपुरा : मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में मुखिया संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश्वरी प्रसाद सिंह ने की. बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुखिया के समक्ष कई समस्याएं हैं.
सरकार द्वारा अब तक विकास की राशि नहीं भेजी गयी है, जिससे ग्रामीण जनता के साथ मुखिया की परेशानी बढ़ गयी है. उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार उर्फ राईट, सचिव राज कुमार, संतोष शर्मा, चंद्रशेखर सिंह, सुरेश प्रजापति, सत्येंद्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि विनित शर्मा, अबरार अहमद ने कई समस्याओं का प्रस्ताव रखा. जिसमें बीडीओ द्वारा सभी मुखिया को परिचयपत्र बनाना, बारिश से हुई क्षति के लिए आपदा राहत से सहायता दिया जाना,अनाज वे किराेसिन तेल के लाभुकों की सूची सभी मुखिया को उपलब्ध कराना सहित अन्य समस्याओं का प्रस्ताव लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन