मिट्टी में पोषक तत्वों को बढ़ाने पर दिया जोर

Published at :25 Oct 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
मिट्टी में पोषक तत्वों को बढ़ाने पर दिया जोर

मदनपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में रबी महा अभियान सह महोत्सव 2016 एवं प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को कृषि पदाधिकारी हंस कुमार अचल, कृषि वैज्ञानिक डाॅ विपुल कुमार मंडल, कृषि सहायक सत्येंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख रीना देवी व सीओ अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर […]

विज्ञापन
मदनपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में रबी महा अभियान सह महोत्सव 2016 एवं प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम को कृषि पदाधिकारी हंस कुमार अचल, कृषि वैज्ञानिक डाॅ विपुल कुमार मंडल, कृषि सहायक सत्येंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख रीना देवी व सीओ अजीत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ की. मिट्टी के पोषक तत्वों को बढ़ाने पर जोर दिया गया.
कृषि पदाधिकारी हंस कुमार अचल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मिट्टी व उसके पोषक तत्वों के लिये आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि शरीर में प्रोटीन को बढ़ावा देना है, तो मिट्टी के पोषक तत्वों को बढ़ाना होगा,तभी उत्पादन क्षमता बढ़ेगी वरना अनेक प्रकार की बीमारियां फैलेंगे. कृषि वैज्ञानिक डा विपुल कुमार मंडल ने किसानों को दलहन ,तेलहन आदि अनेक प्रकार के क्षेत्र उत्पादन क्षमता बढ़ाने के उपाय बताये जहां किसानों ने नीलगाय से होने वाली क्षति के बारे में कृषि विभाग के लोगों को अवगत कराया. इइस अवसर पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कुंदन सिंह, जीपीएस रामसुरेश सिंह, सुशील कुमार चतुर्वेदी, आत्मा के अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य शबनम, सुल्तान, रणजीत कुमार सिंह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन