बारिश का कहर जारी, कई मकान गिरे

Published at :14 Oct 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश का कहर जारी, कई मकान गिरे

प्रखंड के सोनहथु ,बेला बिगहा, मनु बिगहा, डिहुरी सहित कई गांव में मूसलधार बारिश में मिट्टी का बना कच्चा मकान गिरने से काफी क्षति हुई है. सोनहथू में सत्येंद्र सिंह, बेला बिगहा में करीमन पासवान, मनु बिगहा में फुला कुंवर, डिहुरी में जगन पासवान का मकान मूसलाधार बारिश में गिर गया. फुला कुंवर को सामुदायिक […]

विज्ञापन
प्रखंड के सोनहथु ,बेला बिगहा, मनु बिगहा, डिहुरी सहित कई गांव में मूसलधार बारिश में मिट्टी का बना कच्चा मकान गिरने से काफी क्षति हुई है. सोनहथू में सत्येंद्र सिंह, बेला बिगहा में करीमन पासवान, मनु बिगहा में फुला कुंवर, डिहुरी में जगन पासवान का मकान मूसलाधार बारिश में गिर गया. फुला कुंवर को सामुदायिक भवन व मनु बिगहा के करीमन पासवान को बेकार पड़े आंगनबाड़ी भवन में रहने का इंतजाम किया है.
वहीं, बताया जाता है कि डिहुरी के जगन पासवान का घर गिरने से काफी चोट लगी थी. इलाज के दौरान कई दिन बाद जगन पासवान की मौत हो गयी थी. डिहुरी गांव के गोपाल सिंह ने बताया कि मूसलधार बारिश से आवागमन में परेशानी हो रही है. सड़कों पर पानी बह रहा है. गांव से लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है. इसकी जानकारी प्रशासन को दी गयी है, लेकिन अब तक इसके समाधान की पहल नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन