शेरघाटी थाने के दारोगा ने देव में दर्ज करायी एफआइआर

Published at :14 Oct 2016 5:29 AM (IST)
विज्ञापन
शेरघाटी थाने के दारोगा ने देव में दर्ज करायी एफआइआर

औरंगाबाद : गया व औरंगाबाद जिले की सीमा पर सागरपुर इलाके में विगत रविवार की सुबह कोबरा व माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में शेरघाटी (गया) थाने के दारोगा धर्मवीर कुमार ने देव (औरंगाबाद) थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या- 51/16) दर्ज करायी है. औरंगाबाद एसपी सत्य प्रकाश ने उक्त कांड का इन्वेस्टिंगेशन ऑफिसर (आइओ) सदर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : गया व औरंगाबाद जिले की सीमा पर सागरपुर इलाके में विगत रविवार की सुबह कोबरा व माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में शेरघाटी (गया) थाने के दारोगा धर्मवीर कुमार ने देव (औरंगाबाद) थाने में प्राथमिकी (कांड संख्या- 51/16) दर्ज करायी है. औरंगाबाद एसपी सत्य प्रकाश ने उक्त कांड का इन्वेस्टिंगेशन ऑफिसर (आइओ) सदर एसडीपीओ पारसनाथ साहू को बनाया है. इस मामले में गया जिले के लुटुआ थाने के बाबूरामडीह के रहनेवाले संदीप यादव, प्लाटून कमांडर अभिजीत सहित 19 नक्सलियों व 80 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है.

इन माओवादियों के विरुद्ध स्वचलित अत्याधुनिक हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने, सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने व देशद्रोह से संबंधित धाराओं व आर्म्स एक्ट आदि के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मुठभेड़ में माओवादी के प्लाटून कमांडर अभिजीत के बॉडीगार्ड भदवर-डुमरिया थाने के नवीगढ़ के त्यागी सिंह भोक्ता को कोबरा ने मार गिराया था. त्यागी गया, औरंगाबाद व पलामू जिले के छूछिया दूलारे से झरनामल-गोरिया व हुरमेठ (डुमरिया) तक के इलाके का सब जोनल कमांडर सह डिप्टी प्लाटून कमांडर था.

चलायी थी 408 राउंड गोलियां : रविवार की सुबह मुठभेड़ करीब नौ बजे शुरू हुई और करीब पौने दो घंटा तक चली. इस दौरान दारोगा धर्मवीर कुमार सहित कोबरा के अधिकारियों व जवानों ने नाइन एमएम पिस्टल, एके-47, एके-41, इंसास, एसएलआर, एकेएम व एलएमजी से माओवादियों पर 408 राउंड गोलियां चलायीं.

साहस का परिचय देनेवाले होंगे पुरस्कृत

पुलिस सूत्र के अनुसार, माओवादियों को मुंह तोड़ जवाब देनेवालों में दारोगा धर्मवीर कुमार, कोबरा के डिप्टी कमांडेंट नितिन कुमार, सहायक कमांडेंट अभिषेक द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रधान मीणा, निरीक्षक मनोज कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रयंक कुमार मिश्रा, हवलदार बिजेंद्र सिंह, सिपाही मोहम्मद अब्बासमीर, चितरंजन ढाल, सुदेश शर्मा, सुकाले महेश, प्रमोद चौहान, जितेंद्र खवास, रहीसुद्दीन, धर्मेंद्र यादव, रमेश चंद्र, धीरज कुमार, राजेश कुमार गोराई, भरत सिंह, राजपूत प्रवीण सिंह, नीकम संतोष, श्रीमंत हेम्ब्रम व शिवानंद बीके शामिल हैं. इन्हें कोबरा के वरीय अधिकारियों व औरंगाबाद के एसपी सत्यप्रकाश की अनुशंसा पर पुरस्कृत किया जायेगा.

आरोपित बनाये गये माओवादियों की सूची : प्राथमिकी में माओवादी संदीप जी, प्रसाद जी, नवल जी, रामप्रवेश यादव, विनय जी, आजाद गंजू, मनोहर गंजू, अभिजीत जी, अभ्यास जी, सूबेदार यादव, कुंदन यादव, गणेश यादव, सुरेश उर्फ राकेश भुइंया, नितेश जी, त्यागी जी, मंजीत यादव, अजय सिंह भोक्ता, संजीत भुइया, त्रिभुवन जी को आरोपित बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन