देव कार्तिक छठ मेले में होगी बेहतर व्यवस्था

Published at :09 Oct 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
देव कार्तिक छठ मेले में होगी बेहतर व्यवस्था

तैयारी. डीएम व एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक अतिक्रमण हटाने व साफ-सफाई का निर्देश औरंगाबाद नगर : देव कार्तिक छठ मेला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी कंवल तनुज और पुलिस कप्तान सत्यप्रकाश ने छठ पूजा से जुड़े सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. इस दौरान मेला की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात […]

विज्ञापन

तैयारी. डीएम व एसपी ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक

अतिक्रमण हटाने व साफ-सफाई का निर्देश
औरंगाबाद नगर : देव कार्तिक छठ मेला की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी कंवल तनुज और पुलिस कप्तान सत्यप्रकाश ने छठ पूजा से जुड़े सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. इस दौरान मेला की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात सहित अन्य कार्यों पर चर्चा हुई. बैठक में स्थानीय लोगों ने भी मेले में विधि व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव जिलाधिकारी को दिये. जिलाधिकारी ने संबंधित विषयों को गंभीरता से लेते हुए उस पर अमल करने की बात कही. जिलाधिकारी ने कहा कि जिस तरीके से पिछले छठ मेले में प्रशासनिक व्यवस्था की गयी थी, उससे बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था इस बार मेला में होगी,
ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो़ इस पवित्र स्थल से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है. बैठक खत्म होने के बाद जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने एसडीपीओ पीएन साहू, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर के साथ पैदल चलकर देव सूर्य मंदिर से बाजार होते हुए सूर्यकुंड तालाब, चौरसिया नगर मोड़, सोती मुहल्ला इत्यादि जगहों का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने अतिक्रमण हटाने, सड़कों की बेहतर व्यवस्था करने, लाइट, नाली सफाई, बैरिकेटिंग करने संबंधित निर्देश दिये. बैठक में सूर्य मंदिर के प्रधान पुजारी सचितानंद पाठक, मुखिया उमा देवी, पंचायत समिति सदस्य सुधीर सिंह, समाजसेवी शिवपूजन सिंह, पिंटू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. बताते चले कि चार नवंबर से छठ मेला प्रारंभ होगा, जो सात नवंबर को समाप्त होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन