120 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Published at :09 Oct 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
120 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

औरंगाबाद नगर : एसपी सत्यप्रकाश के निर्देश पर शराब बिक्री व सेवन करने वालों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में माली थाना की पुलिस में शिवेश राम को 120 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही टेंपू को जब्त कर लिया गया. वहीं नवीनगर थाना की पुलिस ने धनंजय सिंह […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : एसपी सत्यप्रकाश के निर्देश पर शराब बिक्री व सेवन करने वालों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में माली थाना की पुलिस में शिवेश राम को 120 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही टेंपू को जब्त कर लिया गया.

वहीं नवीनगर थाना की पुलिस ने धनंजय सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इसके अलावा जम्होर पुलिस ने मारपीट के आरोप में मनोज पासवान निवासी धनगाई को जेल भेजा है
.
गोह थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में गनौरी यादव, बनवारी यादव निवासी नियामतपुर को गिरफ्तार किया. हसपुरा पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में नहल यादव निवासी बरौली चक एवं नगर थाना की पुलिस ने चाकू से हमला करने के आरोप में संयोग राम निवासी जगदेव नगर को गिरफ्तार किया़ इसके अलावा 54 वाहनों को जब्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन