बिजली के बिना पूरा रात अंधेरा लग हई मैडम

Published at :07 Oct 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली के बिना पूरा रात अंधेरा लग हई मैडम

ग्रामीणों की समस्या से रू-ब-रू हुईं जिला पार्षद अंबा : बिजली के बिना रात में अंधेरा पसरल रह हई. सरकारी दाम पर केरोसिन तेल मिल हई, बाकी आधा महीना में खत्म हो जा हई. ऐसे हीं कुछ समस्या रिसियप में ग्रामीणों ने जिला पर्षद सदस्य सदस्य सुमन वर्मा के सामने रखीं. गुरुवार को जिप सदस्य […]

विज्ञापन
ग्रामीणों की समस्या से रू-ब-रू हुईं जिला पार्षद
अंबा : बिजली के बिना रात में अंधेरा पसरल रह हई. सरकारी दाम पर केरोसिन तेल मिल हई, बाकी आधा महीना में खत्म हो जा हई. ऐसे हीं कुछ समस्या रिसियप में ग्रामीणों ने जिला पर्षद सदस्य सदस्य सुमन वर्मा के सामने रखीं. गुरुवार को जिप सदस्य गांव में समस्या को जानने पहुंची थीं. बिजली के साथ-साथ नली-गली व सड़क की जर्जर हालत से भी अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि घर से पानी निकलने के लिए गांव में नाली की व्यवस्था नहीं है.
गली में पीसीसी कार्य नहीं होने से बरसात के दिनो में आवागमन में परेशानी होती है. रिसियप पोखरा पर के बीपीएल परिवारों ने अलग ट्रांसफॉर्मर लगवा कर कनेक्शन करवाने की बात कही. जिप सदस्य ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में गांव में एक हजार फुट नाला का निर्माण कर पीसीसी कार्य कराया जायेगा. उनके साथ पूर्व मुखिया दिलीप कुमार सिंह, विजय मेहता आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन