पूजा पंडालों को दिया जा रहा अंतिम रूप
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटीं पूजा समितियां औरंगाबाद नगर : दुर्गा पूजा की अंतिम तैयारी में पूजा समिति के सदस्य जोर-शोर से जुट गये हैं. हर तरफ मां दुर्गा पाठ का मंत्रोच्चार व भक्ति गीत ही सुनाई दे रहे हैं. शहर की मुख्य सड़क पुराने जीटी रोड से लेकर अंदर के गलियों में भी […]
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में जुटीं पूजा समितियां
औरंगाबाद नगर : दुर्गा पूजा की अंतिम तैयारी में पूजा समिति के सदस्य जोर-शोर से जुट गये हैं. हर तरफ मां दुर्गा पाठ का मंत्रोच्चार व भक्ति गीत ही सुनाई दे रहे हैं. शहर की मुख्य सड़क पुराने जीटी रोड से लेकर अंदर के गलियों में भी पूजा समिति द्वारा आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है.
वहीं दूर-दूर तक बज रहे भक्ति गीतों से पूरा शहर भक्तिमय बना हुआ है. घर से लेकर मंदिरों तक इस पर्व का उत्साह देखा जा रहा है. श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं शाम होते ही दिये जलाने के लिये मंदिरो में श्रद्धालुओं की जनसैलाब उमड़ रहा है. शहर के विभिन्न मंदिर व पूजा समितियों द्वारा दूर्गा पूजा की तैयारी की जा रही है. पूजा पंडाल व मां की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वही, विभिन्न पूजा समितियों द्वारा पहले से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारी जोरों पर है. श्रद्धालु भक्त मन में श्रद्धा लिये आस-पास के मंदिरों में पूजा अर्चना के लिये सुबह शाम पहुंच रहे हैं.
शाहपुर अखाड़ा नवयुवक नाट्य परिषद द्वारा दशहरा के मौके पर गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार मोनू अलबेला की धूम रहेगी. कार्यक्रम को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं. बता दें कि मोनू अलबेला जिले के ही नवीनगर प्रखंड के चरण बाजार के रहनेवाले हैं, जो पिछले पांच सालों से गायकी की दुनिया में धूम मचाये हुए हैं. दूर्गापूजा पर मोनू अलबेला द्वारा रीलिज अलबम ‘ए माई अइतू’ में कई बेहतरीन भक्तिगीत हैं, जिसे लोग पसंद रक रहे हैं. ‘हे गजानन जी पधारो..’, ‘औरंगाबाद से पूजा के समनवा ले ले अइहा..’, सहित कई अन्य गानों को आकर्षक रूप दिया है.
इससे पहले भी सावन में बाबा धाम, होली व भोजपुरी एलबम की प्रस्तुति दी है. इधर, शाहपुर अखाड़ा पूजा समिति के अध्यक्ष सुद्धेश्वर मेहता ने बताया कि यहां वर्षों से दुर्गापूजा के मौके पर पारंपरिक हथियारों का पूजन किया जाता है. कार्यक्रम की तैयारी में पूजा समिति के रमेश मेहता, प्रदीप, धर्मेंद्र, मल्लू, सूरज, विपिन, सूरजमल, मनोज आदि जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




