सड़क हादसे में एक मौत

Published at :06 Oct 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक मौत

औरंगाबाद : ओबरा थाने के कैथी गांव निवासी (30 वर्ष) दिलीप रविदास की मौत बुधवार को सड़क हादसे में दाउदनगर अनुमंडल इलाके में सिहाड़ी मोड़ के पास हो गयी. दिलीप अपनी बाइक से कैथी गांव से अपना ससुराल मखरा (दाउदनगर) जा रहा था. इसी बीच सिहाड़ी मोड़ के पास वह अचानक बाइक से नीचे गिर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद : ओबरा थाने के कैथी गांव निवासी (30 वर्ष) दिलीप रविदास की मौत बुधवार को सड़क हादसे में दाउदनगर अनुमंडल इलाके में सिहाड़ी मोड़ के पास हो गयी. दिलीप अपनी बाइक से कैथी गांव से अपना ससुराल मखरा (दाउदनगर) जा रहा था. इसी बीच सिहाड़ी मोड़ के पास वह अचानक बाइक से नीचे गिर पड़ा. लोगों ने उसे दाउदनगर स्थित पीएचसी में भरती कराया. लेकिन, उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया. बुधवार की रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गयी. इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया.
बेटा के जन्म होने की खुशी का माहौल गम में बदला : जानकारी के अनुसार, करीब तीन-चार वर्ष पहले दिलीप की शादी मखरा (दाउदनगर) की रहनेवाली पूनम देवी के साथ हुआ था. शादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी उसे दिलीप को पिता बनने का सौभाग्य नहीं मिला था. लेकिन, संयोगवश बुधवार को ही दिलीप की पत्नी पूनम ने एक बेटे का दाउदनगर स्थित पीएचसी में जन्म दिया था.
अपने बेटे के जन्म के दौरान दिलीप अस्पताल में मौजूद था. जब डॉक्टरों ने उसे सूचना दिया कि वह एक बेटा को पिता बन गया है तो वह खुशी से अस्पताल में झूम उठा था. अपने परिजनों को मिठ्ठाइयां भी खिलायी थी. इसी बीच अस्पताल में मौजूद दो रिश्तेदारों को अपने घर कैथी पहुंचाने के लिए बाइक से निकाला. उन्हें कैथी पहुंचाने के बाद वह बाइक से अपने ससुराल मखरा जा रहा था.
इसी बीच सिहाड़ी मोड़ के पास सड़क हादसे में दिलीप की मौत हो गयी. उसी मौत की खबर सुनते ही बेटे के जन्म की खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया. उसकी पत्नी का रोते-बिलखते बुरा हाल है. अस्पताल में मौजूद उनके रिश्तेदार कह रहे थे कि भगवान भी अजीब लीला रचते हैं. शादी के तीन-चार के बाद गोद में खेलने के लिए बेटा दिया. लेकिन, कुछ ही घंटे बाद बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन