छापेमारी में 72 लोग हुए गिरफ्तार, 87 बाइकें जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. जिले के 16 स्थानों पर शराबबंदी को लेकर छापेमारी की गयी. इस क्रम में रफीगंज थाना पुलिस ने राधादेवी निवासी बलिगांव को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नारारी कला खुर्द थाना पुलिस ने जगू राम, उमेश राम,भइया राम निवासी भरखोभा थाना तिलौथू रोहतास को गिरफ्तार किया है. खैरा […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. जिले के 16 स्थानों पर शराबबंदी को लेकर छापेमारी की गयी. इस क्रम में रफीगंज थाना पुलिस ने राधादेवी निवासी बलिगांव को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नारारी कला खुर्द थाना पुलिस ने जगू राम, उमेश राम,भइया राम निवासी भरखोभा थाना तिलौथू रोहतास को गिरफ्तार किया है. खैरा थाना की पुलिस ने शिवमूरत चौहान निवासी खैरा का गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से चार लीटर देशी शराब बरामद की गयी.
नवीनगर थाना पुलिस ने विकास कुमार सिंह निवासी न्यू एरिया थाना नवीनगर को गिरफ्तार किया, जो शराब के नशे में था. इसके अलावे कुटुंबा पुलिस ने मारपीट के आरोपित रामदयाल मेहता निवासी दधपा बिगहा को गिरफ्तार किया है. नवीनगर थाना पुलिस ने मारपीट के आरोपित गुड्डू विश्वकर्मा निवासी सिमरा को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि कुल 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वही, 87 वाहनों को जब्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




