मदनपुर में ताड़ी व्यवसायी ने पेड़ से झूल की आत्महत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

40 फुट ऊंचे ताड़ के पेड़ से लगायी फांसी औरंगाबाद शहर : मदनपुर थाना क्षेत्र के बरडीह गांव के ताड़ी व्यवसायी सुधीर कुमार चौधरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार की सुबह की है. वैसे पता चला है कि घरेलू विवाद में उसने ऐसा कदम उठाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर […]
विज्ञापन
40 फुट ऊंचे ताड़ के पेड़ से लगायी फांसी
औरंगाबाद शहर : मदनपुर थाना क्षेत्र के बरडीह गांव के ताड़ी व्यवसायी सुधीर कुमार चौधरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. घटना मंगलवार की सुबह की है. वैसे पता चला है कि घरेलू विवाद में उसने ऐसा कदम उठाया है.
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मदनपुर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह ने बताया कि घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है. लगभग 40 फुट ऊंचे ताड़ के पेड़ से लटका हुआ पाया गया है. इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है. इधर, घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार सुधीर कुमार चौधरी को सुबह-सुबह कुछ ग्रामीण शौच करने जाने के दौरान एक ताड़ के पेड़ से लटका हुआ पाया. यह खबर आग की तरह चारों तरफ फैल गयी. देखते-देखते हजारों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग गयी.
मदनपुर थाना को सूचना दी गयी, तो थानाध्यक्ष वहां पहुचे और शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिये औरंगाबाद भेज दिया. पता चला कि सुधीर की शादी नवंबर महीने में होनेवाली थी. सुधीर के परिजन इस अनहोनी से सकते में हैं. मृतक की मां मालती देवी और चार भाई व दो बहनों की हालत घटना के बाद बदतर हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




