पुण्यतिथि पर याद किये गये कॉलेज के संस्थापक

Published at :04 Oct 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
पुण्यतिथि पर याद किये गये कॉलेज के संस्थापक

कुटुंबा : महिला महाविद्यालय मुड़िला में स्वर्गीय उपेंद्र पांडेय की पुण्यतिथि पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित की गयी. अंबे महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष रामप्रसिद्ध केसरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रो दिलीप कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अंबा का महिला कॉलेज स्वर्गीय पांडेय के […]

विज्ञापन
कुटुंबा : महिला महाविद्यालय मुड़िला में स्वर्गीय उपेंद्र पांडेय की पुण्यतिथि पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित की गयी. अंबे महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष रामप्रसिद्ध केसरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन प्रो दिलीप कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अंबा का महिला कॉलेज स्वर्गीय पांडेय के पसीनों सें सींचा गया है. कॉलेज का एक-एक ईट् इसका साक्षी है. कॉलेज की स्थापना काल में भवन निर्माण के लिए उन्होंने भूमि भी दान स्वरूप दिया और भूमि पूजन भी की थी. स्थापना काल से हीं वे कॉलेज से जुड़े रहे और जीवनपर्यंत इसके विकास के लिए अग्रसर रहें.
उनकी स्मृति में उपेंद्र पांडेय छात्र विकास कोष का गठन भी किया गया है. इस कोष में लोग स्वेच्छा से दान देते है जिसका लाभ महाविद्यालय के गरीब व असहाय छात्राओं को दिया जाता है. उनके तीसरे पुण्य तिथि पर कॉलेज परिसर में पौधा रोपण किया गया. व्यख्याताओं ने कहा कि उनकी स्मृति में प्रति वर्ष पौधारोपण कार्य किया जाएगा. बताते चले कि वर्ष 2013 में उनकी असामयिक मृत्यु हो गई थी. इस मौके पर प्रबंध समिति सदस्य कामता पांडेय, प्रो रामाधार सिंह, प्रो तौकिर असरफ, प्रो विश्वनाथ पांडेय, प्रो ब्रजनंदन पाठक, ओमप्रकाश शर्मा, देवकुमार पांडेय, आलोक कुमार, किरण कुमारी, लीलावती कुमारी, रविन्द्र पांडेय, मुकेश पांडेय,शिवनाथ पांडेय, सुधिर पाठक समेत कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन