दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत

औरंगाबाद शहर : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर नगर थाना क्षेत्र के फारम एरिया और कामा बिगहा मोड़ के बीच दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में सह चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दिग्विजय कुमार के रूप में हुई. मृतक उतरप्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के बड़ाहखूर्द गांव का रहने वाला था. घटना […]
औरंगाबाद शहर : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर नगर थाना क्षेत्र के फारम एरिया और कामा बिगहा मोड़ के बीच दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में सह चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दिग्विजय कुमार के रूप में हुई. मृतक उतरप्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के बड़ाहखूर्द गांव का रहने वाला था. घटना रविवार की अहले सुबह की है.
मृतक के भाई व ट्रक चालक शिवशंकर यादव ने बताया कि ट्रक पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का समान लादकर लखनऊ से टाटा जा रहा था. इसी क्रम में एक अन्य ट्रक से टक्कर हो गयी. चालक ने बताया कि मृत सह चालक उसका मौसेरा भाई था. इधर घटना की सूचना पाकर नगर थाना के दारोगा शिवशंकर कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




