महात्मा गांधी व शास्त्रीजी से सीख लेकर आगे बढ़ें युवा

Published at :03 Oct 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
महात्मा गांधी व शास्त्रीजी   से सीख लेकर आगे बढ़ें युवा

औरंगाबाद सदर : सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान के सेमिनार हॉल में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह ने महात्मा गांधी व शास्त्रीजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि गांधीजी सत्य और […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : सीतयोग प्रौद्योगिकी संस्थान के सेमिनार हॉल में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण सिंह ने महात्मा गांधी व शास्त्रीजी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन व्यक्त किये. उन्होंने कहा कि गांधीजी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे. आज उनके प्रयास से हिंदुस्तान आजाद है और हम स्वतंत्र होकर एक खुली हवा में चैन की सांस ले रहे हैं.

कहा कि महात्मा गांधी ने देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया था, जो आज भी प्रासंगिक है. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे गांधी के आदर्शों पर चलें और मेहनत व लगन से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें. संस्थान के चेयरमैन ने लाल बहादुर शास्त्री को आदर्श पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि उनके जैसा कर्तव्यपरायणता, दृढ़ निश्चय व आत्मसंयम शायद ही किसी व्यक्ति में पाया जाता हो. इस मौके पर उपस्थित संस्थान के अन्य सदस्यों ने भी अपनी-अपनी बात रखी.

इस मौके पर प्राचार्य अरविंद कुमार राय, सुमित कुमार, सुधीर कुमार, अभिषेक गुप्ता, गगन कुमार, सुशांत सिंह, अजीत कुमार, सुमन मिश्रा, ऋषभ राज, राहुल रंजन इत्यादि उपस्थित थे.

राकांपा ने मनायी गांधी जयंती. जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रभारी संगठन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता श्रीनिवास सिंह ने किया. इस मौके पर अंबिका सिंह, रामपुकार सिंह, विजय कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिंह, क्यूम अंसारी सहित अन्य लोग शामिल हुए .
युवा कांग्रेस ने भी याद किया गांधी को. दो अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर युवा कांग्रेस ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उत्साह के साथ जयंती मनायी. इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यालय में सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर लोकसभा अध्यक्ष अभिजीत सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी देश के महापुरुषों में एक हैं. वही, लाल बहादुर शास्त्री देश के लिए एक विश्वास की मिसाल थे. इस मौके पर युवा कांग्रेस के रंजन सिंह, नंदन सिंह, जयप्रकाश, अमरेश, कुणाल सिंह, विवेक सिंह, धर्मेंद्र कुमार, जीतू जैक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन