12 को विसर्जित की जायेंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं

Published at :02 Oct 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
12 को विसर्जित की जायेंगी मां दुर्गा की प्रतिमाएं

औरंगाबाद नगर : दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम कंवल तनुज ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी बीडीओ व थानाध्यक्षो के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान डीएम ने कहा कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर 534 व मुहर्रम पर्व को लेकर 535 लाइसेंस निर्गत किये गये थे. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : दुर्गा पूजा व मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम कंवल तनुज ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सभी बीडीओ व थानाध्यक्षो के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान डीएम ने कहा कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर 534 व मुहर्रम पर्व को लेकर 535 लाइसेंस निर्गत किये गये थे. इस वर्ष दोनों पर्व साथ-साथ हैं,

इसलिए आपसी भाईचारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में दोनों पर्व संपन्न हों, इसकी जिम्मेवारी थानाध्यक्ष व बीडीओ को होगी. खासकर, नगर थाना कुटुंबा व दाउदनगर को इस पर्व पर ध्यान रखते हुए अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है. इन स्थानों पर विशेष प्रशासनिक व्यवस्था की जायेगी. हिंदू, मुसलिम समुदाय की आबादी वाले गांवों में विशेष रूप से नजर पदाधिकारी बनाये रखेंगे. अलग-अलग समय में जुलूस निकाला जायेगा. ताकि, किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं हो सके.

11 अक्तूबर को मंगलवार होने के कारण 12 अक्तूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा निश्चित समय पर विसर्जित की जायेगी. इस दौरान पदाधिकारी काफी चौकस रहेंगे. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी. वहां पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों का सत्यापन करेंगे. वहीं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि मूर्ति विसर्जन एवं मुहर्रम को लेकर रूट चार्ट का सत्यापन पहले ही पदाधिकारी कर लेंगे, बिना लाइसेंस के कोई जुलूस नहीं निकलेगा. जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग किसी भी सूरत में नहीं किया जायेगा. इसके अलावे फेसबुक, व्हाटसएप पर धार्मिक भावना भड़कानेवाले व्यक्तियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. बैठक में डीपीआरओ मुकेश कुमार मुकुल, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद, दाउदनगर एसडीओ राकेश कुमार, एसडीपीओ पीएन साहू, दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार आिद मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन