रात को ही बिजली के दर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी. सब स्टेशन का पावर ट्रांसफॉर्मर जलने से संकट पांच दिनों से बदतर हो गयी है बिजली आपूर्ति की स्थिति दाउदनगर (अनुमंडल) : पांच दिनों से बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब होने से उपभोक्ता पूरी तरह परेशान हैं. इससे बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी […]
विज्ञापन
परेशानी. सब स्टेशन का पावर ट्रांसफॉर्मर जलने से संकट
पांच दिनों से बदतर हो गयी है बिजली आपूर्ति की स्थिति
दाउदनगर (अनुमंडल) : पांच दिनों से बिजली आपूर्ति की स्थिति खराब होने से उपभोक्ता पूरी तरह परेशान हैं. इससे बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है. एक तरफ जहां उमस भरी गर्मी ने परेशान कर रखा है. वही, दूसरी तरफ बिजली की खराब स्थिति ने बेहाल कर रखा है.
पांच दिन पहले तक जहां शहर में करीब 18 से 20 घंटा तक बिजली रहती थी. वहीं, इधर पांच दिनों से करीब 12 से 14 घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है. शाम के समय तो बिजली न के बराबर रह रही है, जिससे विद्यार्थियों को पठन-पाठन में भी परेशानी हो रही है. साथ ही यदि बिजली आ भी रही है, तो कुछ इलाकों में तकनीकी खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित भी हो रही है. लोग बिजली का इंतजार करते रहते हैं. देर रात तक बिजली आती है और सुबह होते ही कट जा रही है. दिन में कभी-कभी ही बिजली के दर्शन हो रहे हैं.
क्या कहते हैं उपभोक्ता : उपभोक्ता एवं जदयू नेता पप्पू गुप्ता ने कहा कि पांच दिनों से एक पावर ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है. इसे जल्द बदला जाना चाहिए. भाजयुमो नेता विवेकानंद मिश्र ने कहा कि बमुश्किल 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. चावल बाजार निवासी धीरज कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले कई दिनों तक ट्रांसफॉर्मर जल जाने की समस्या से परेशान रहे और अब जब इस समस्या का समाधान निकला तो अब बिजली ही कम मिल रही है.
रोटेशन से मिल रही बिजली
पावर सब-स्टेशन में तीन एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर जला हुआ है. पावर सब स्टेशन दाउदनगर से पांच फीडरों को बिजली आपूर्ति होती है. इसके लिए पांच एमवीए का एक पावर ट्रांसफॉर्मर है, जिससे दाउदनगर टाउन फीडर, ओबरा फीडर और अगनूर फीडर को बिजली आपूर्ति होती है.
वहीं, तीन एमवीए के पावर ट्रांसफॉर्मर से जिनोरिया व हसपुरा फीडर को बिजली आपूर्ति होती है. रविवार को अचानक तीन एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर जल गया और पांचों फीडर का बोझ एक ही पावर ट्रांसफॉर्मर पर आ गया. विभागीय सूत्रों के अनुसार यही कारण है कि पांचों फीडरों में बारी-बारी से रोटेशन के अनुसार इसी एक मात्र पावर ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है. हालांकि, उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुये यहां पावर सब-स्टेशन में पांच-पांच एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है.
क्या कहते हैं अधिकारी
तीन एमवीए के जले ट्रांसफॉर्मर को बदलने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. गुरुवार की शाम या शुक्रवार की सुबह तक उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी. अभी रोटेशन के अनुसार बिजली आपूर्ति की जा रही है. तीन एमवीए के स्थान पर पांच एमवीए का पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रस्ताव प्रोजेक्ट कार्यालय को भेजा गया है.
प्रीतम कुमार, सहायक विद्युत अभियंता, दाउदनगर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




