पति की तलाश में ठोकरें खा रही महिला

Published at :29 Sep 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
पति की तलाश में ठोकरें खा रही महिला

10 सितंबर को घर से निकला था मिनी बिगहा मुहल्ले का सत्यनारायण चंद्रवंशी 18 दिन बाद भी पति का नहीं मिला सुराग, बच्चे बेहाल शिकायत के बाद एक भी सुध लेने नहीं पहुंची पुिलस औरंगाबाद शहर : कल तक जिस घर में रौनक थी, खुशियों की बहार दशहरा का इंतजार कर रही थी. छोटे-छोटे बच्चे […]

विज्ञापन
10 सितंबर को घर से निकला था मिनी बिगहा मुहल्ले का सत्यनारायण चंद्रवंशी
18 दिन बाद भी पति का नहीं मिला सुराग, बच्चे बेहाल
शिकायत के बाद एक भी सुध लेने नहीं पहुंची पुिलस
औरंगाबाद शहर : कल तक जिस घर में रौनक थी, खुशियों की बहार दशहरा का इंतजार कर रही थी. छोटे-छोटे बच्चे अपने मां-बाप व बहन के साथ पर्व का त्योहार खुशियों के साथ मनाने की योजना बना रहे थे. एक मां को अपनी बेटी की शादी का इंतजार था, इसकी तैयारी भी की जा रही थी. लेकिन, इन खुशियों पर अचानक ग्रहण लग गया. जिसके भरोसे परिवार की गाड़ी खिंच रही थी, अचानक वही गायब हो गया. औरंगाबाद शहर के मिनी बिगहा मुहल्ले के सत्यनारायण सिंह चंद्रवंशी (44) का 18 दिनों से कुछ पता नहीं है. 10 सितंबर को अपनी पत्नी व बच्चों को जाता लाने की बात कह कर डेहरी निकले थे, जो बुधवार की शाम तक लौट कर नहीं आये. इस मामले में सत्यनारायण की पुत्री आरती कुमारी ने 19 सितंबर को नगर थाना में सूचना दर्ज करायी है. अपने पति की खोजबीन कर सत्य नारायण की पत्नी हीरा देवी भी थक चुकी है.
अपने परिजन से लेकर रिश्तेदारों के घरों तक खोजबीन की, लेकिन कहीं कुछ भी सुराग नहीं लगा. सत्यनारायण जिंदा भी है या नहीं यह बताने को कोई तैयार नहीं है. अपनी बात पुलिस महकमे के वरीय अधिकारियों तक पहुंचाने की गरज से हीरा देवी, अपनी बेटी आरती, बेटे मनीष, आनंद और कार्तिक को साथ लिये ‘प्रभात खबर’ प्रतिनिधि से मिली. बेटी आरती ने बताया कि उसके पिता 10 सितंबर को डेहरी के लिये निकले थे. 12 सितंबर को घर पर उन्होंने फोन किया कि वे बनारस में हैं और शाम तक लौट जायेंगे. 15 सितंबर को राजू नामक व्यक्ति ने घर के मोबाइल पर फोन कर बताया कि वह सत्य नारायण का दोस्त है. 18 सितंबर को शाम के वक्त राजू नाम के व्यक्ति ने दोबारा फोन किया और बताया कि सत्य नारायण इस दुनिया में नहीं है.
आरती ने बताया कि पुलिस एक बार भी उनके परिवार की स्थिति को जानने नहीं पहुंची है. पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों से पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगायी है. इधर, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. जिस नंबर से फोन आया था उस नंबर की भी जांच की गयी है. पुलिस सत्यनारायण की बरामदगी के लिए तत्परता के साथ काम कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन