ग्रामीण विकास पर हुई चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Sep 2016 4:54 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड प्रमुख कार्यालय में मनरेगा को पंचायत समिति से जोड़ने को लेकर प्रखंड प्रमुख अनुज राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान पंचायत समिति के बीच योजनाओं के आवंटन राशि में हो रहे विलंब को लेकर गंभीर चिंतन किया गया. प्रमुख ने कहा कि गांवों का विकास तभी संभव होगा, जब आवंटन की राशि […]
विज्ञापन
प्रखंड प्रमुख कार्यालय में मनरेगा को पंचायत समिति से जोड़ने को लेकर प्रखंड प्रमुख अनुज राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस दौरान पंचायत समिति के बीच योजनाओं के आवंटन राशि में हो रहे विलंब को लेकर गंभीर चिंतन किया गया. प्रमुख ने कहा कि गांवों का विकास तभी संभव होगा, जब आवंटन की राशि पंचायत जनप्रतिनिधियों को सही समय पर उपलब्ध करायी जाये. पंचायती राज चुनाव हुए लगभग चार माह हो गये, लेकिन अभी तक सरकार की अपेक्षा के कारण जन कल्याणकारी योजनाएं गांवों में नहीं पहुंच पा रही हैं.
प्रमुख अनुज राम, उप प्रमुख पप्पू अग्रवाल व अन्य पंचायत समिति सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व ग्रामीण विकास मंत्री से मांग करते हुए कहा कि अगर मनरेगा को पंचायत समिति से जोड़ा जाता है, तो विकास की रफ्तार चौगुनी हो सकती है. इस मौके पर पंचायत समिति ओमप्रकाश यादव, ललन कुमार, कपिल यादव, अवधेश यादव, रामेश्वर सिंह, प्रवीण शर्मा, मधुरेंद्र शर्मा व अनिल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




