अजीत, बबलू, संजय और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

Published at :25 Sep 2016 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
अजीत, बबलू, संजय और तीन अज्ञात पर प्राथमिकी

औरंगाबाद शहर : डीएवी के शिक्षक कमलकांत चौबे की हत्या मामले में शाहपुर देवी स्थान के अजीत सिंह, सूर्यमंदिर रोड निवासी बबलू सिंह और संजय कुमार रजक को आरोपित बनाया गया है. इनके अलावे तीन अज्ञात अपराधी भी पुलिस के घेरे में है. प्राथमिकी मृतक के भाई व सीआरपीएफ जवान नीतेशकांत चौबे के बयान पर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : डीएवी के शिक्षक कमलकांत चौबे की हत्या मामले में शाहपुर देवी स्थान के अजीत सिंह, सूर्यमंदिर रोड निवासी बबलू सिंह और संजय कुमार रजक को आरोपित बनाया गया है. इनके अलावे तीन अज्ञात अपराधी भी पुलिस के घेरे में है. प्राथमिकी मृतक के भाई व सीआरपीएफ जवान नीतेशकांत चौबे के बयान पर दर्ज हुई है.

पुलिस को दिये बयान में नीतेशकांत ने कहा है कि शुक्रवार की रात 10 बजे वह और पूरण गिरी बाइक से धर्मशाला मोड़ से गुजर रहे थे,उसी समय अजीत और संजय बुलेट से पहुंचे और हमसे उलझ गये. जाते-जाते पूरे परिवार को बरबाद करने की धमकी दी. इसकी सूचना अपने बड़े भाई कमलकांत चौबे को फोन पर दी बड़ा भाई कमलकांत चौबे एवं नवीन चंचल दोनों धर्मशाला मोड़ पर आये और झगड़ा का कारण पूछा, इसी बीच अजीत सिंह, उसका मौसेरा भाई बबलू सिंह,

संजय कुमार रजक व तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति अपने सफारी गाड़ी से पहुंचे और सीधे कमल कांत पर फरसा से वार करना शुरू कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर, नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि संजय कुमार रजक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन