महिलाओं को देखें सम्मान की निगाह से

Published at :09 Aug 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को देखें सम्मान की निगाह से

दानी बिगहा में हुआ ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का सत्संग औरंगाबाद सदर : शहर के दानी बिगहा मुहल्ले में सत्संग विहार, औरंगाबाद की ओर से ठाकुर अनुकूलचंद्रजी के सत्संग का आयोजन किया गया. दानी बिगहा स्थित शशिभूषण सहाय के आवास पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शहर के विभिन्न मुहल्लों से ठाकुरजी के अनुयायी भाग लिये. सत्संग का […]

विज्ञापन

दानी बिगहा में हुआ ठाकुर अनुकूलचंद्रजी का सत्संग

औरंगाबाद सदर : शहर के दानी बिगहा मुहल्ले में सत्संग विहार, औरंगाबाद की ओर से ठाकुर अनुकूलचंद्रजी के सत्संग का आयोजन किया गया. दानी बिगहा स्थित शशिभूषण सहाय के आवास पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शहर के विभिन्न मुहल्लों से ठाकुरजी के अनुयायी भाग लिये. सत्संग का आरंभ प्रार्थना के साथ हुआ. इसके बाद स्थानीय ऋत्विक रघुवंश पांडेय ने लोगों को ठाकुर के कथनों से परिचित कराया. रघुवंश पांडेय ने प्रवचन के दौरान नारी नीति पर चर्चा की और कहा कि समाज में महिलाओं को माता का स्वरूप माना गया है

किसी भी महिला को सम्मान की निगाह से देखें, अगर ऐसा करते हैं तो आपकी यश और कृति खुद पर खुद बढ़ने लगेगी. सत्संग के दौरान महिला अनुयायियों ने भजन कीर्तन का भी आयोजन किया और सत्संग के अंत में भंडारा आयोजित किया गया. इस दौरान कुछ नये लोगों ने ठाकुर अनुकूल चंद्र की दीक्षा भी ग्रहण की. रघुवंश पांडेय ने बताया कि इससे पूर्व गुरु पूर्णिमा को 101 लोगों को ठाकुर की दीक्षा दी गयी थी. इस दौरान मुख्य रूप से सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, बसंत पाठक, विनोद मेहता, अशोक कुमार, हीरालाल चौधरी, रविरंजन कुमार वर्मा, अजीत कुमार, गीता गुप्ता, लक्ष्मी सहाय, क्रांति देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन