सोलर प्लांट पर हमले में छह नक्सली गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार की गयी छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता गिरफ्तार नक्सलियों ने स्वीकार की मदनपुर के बक्सी बिगहा में बन रहे सोलर प्लांट पर हमला करने की घटना में अपनी संलिप्तता 20 जुलाई की रात हुआ था हमला औरंगाबाद नगर : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भाकापा माओवादी संगठन के […]
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार की गयी छापेमारी में पुलिस को मिली सफलता
गिरफ्तार नक्सलियों ने स्वीकार की मदनपुर के बक्सी बिगहा में बन रहे सोलर प्लांट पर हमला करने की घटना में अपनी संलिप्तता
20 जुलाई की रात हुआ था हमला
औरंगाबाद नगर : पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भाकापा माओवादी संगठन के छह नक्सलियों को मदनपुर के कासमा गांव से गिरफ्तार किया. एसपी बाबू राम ने बताया कि शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली कमांडर बीरा दास व नक्सली अवधेश ठाकुर उर्फ गुरु जी उर्फ अवध ठाकुर आये हुए हैं. इसके आधार पर दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार की गयी.
उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान दोनों नक्सलियों ने कासमा थाने के बक्सी बिगहा गांव में सोलर पावर प्लांट के निर्माण में लगी कंपनी अल्फा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के बेस कैंप पर लेवी नही देने के विरोध में हमला करने, कई मशीनों व सामान को जलाने में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए इस घटना में शामिल कई सदस्यों के नामों का खुलासा किया. इसके आधार पर पुलिस ने अन्य नक्सली अखिलेश यादव उर्फ लंगटा,
रामाश्रय यादव उर्फ घुरा यादव, मथुरा भुइंया व भुनेश्वर भुइंया को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया ने कि गिरफ्तार सभी लोग पिछले काफी दिनों से नक्सली संगठन में शामिल थे. गिरफ्तार नक्सलियों ने कई और लोगों के नाम भी बताये हैं, जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. एसपी ने यह भी कहा कि वीरा दास व अवधेश ठाकुर ने गोह के एमबीएल कंपनी के बेस कैंप पर हमला किया था.
उस दौरान पुलिसकर्मियों की हत्या कर 30 आधुनिक हथियार व हजारों कारतूस लूट लिये थे. वहीं, दर्जनों वाहनों को जला दिया था. प्रेसवार्ता के दौरान एसपी अभियान राजेश भारती, एसडीपीओ पीएन शाहु, मदनपुर थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, कासमा थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे. गौरतलब है कि 20 जुलाई की रात में सोलर प्लांट कैंप पर हमला किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




