आंगनबाड़ी से कब्जा हटाने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ ने की मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ बैठक हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन के सभा कक्ष में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायत सचिव व मुखिया के बीच सामंजस्य को लेकर बीडीओ वेद प्रकाश ने एक बैठक की. इसमें कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जीपीएस रामनरेश चौधरी व सुरेश यादव समेत प्रखंड […]
विज्ञापन
बीडीओ ने की मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ बैठक
हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित इ किसान भवन के सभा कक्ष में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायत सचिव व मुखिया के बीच सामंजस्य को लेकर बीडीओ वेद प्रकाश ने एक बैठक की. इसमें कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, जीपीएस रामनरेश चौधरी व सुरेश यादव समेत प्रखंड के सभी मुखिया व पंचायत सचिव उपस्थित थे.
उपस्थित लोगों के बीच बीडीओ ने सबसे पहले सभी का परिचय लिया. इसके बाद उन्होंने विस्तार से विकास के कार्य की योजनाओं की जानकारी दी व नव निर्वाचित मुखिया से उनकी परेशानी पूछा. अहियापुर मुखिया उमेश्वरी प्रसाद सिंह ने प्रखंड के सभी सरकारी भवनों को मुक्त कराने, कबीर अंत्येष्टि व मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशि पंचायतों को शीघ्र उपलब्ध कराने, इंदिरा आवास की सूची सार्वजनिक करने की मांग की.
वहीं, पुरहारा पंचायत के मुखिया राज कुमार उर्फ छोटू ने पंचायत सचिव को पंचायत मुख्यालय में रहने के लिए दिन निर्धारण व जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रहे विलंब पर सवाल उठाया, जबकि पीरू पंचायत मुखिया नागेंद्र कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 19 का निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग की. साथ ही पूर्व में पंचायत कार्यालय के लिए खरीदी गयी सामग्री की भौतिक सत्यापन कराने व उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की मांग रखी.
मलहारा मुखिया चंद्रशेखर सिंह ने सजीवन बिगहा आंगनबाड़ी केंद्र पर अवैध कब्जा को हटाने की मांग की. बैठक में मुखिया मालती देवी, नीलम कुमारी, संतोष शर्मा, सत्येंद्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि राधे प्रसाद, विनीत शर्मा, अबरार अहमद पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमोद कुमार,रामाधार प्रजापत सहित कई लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




