प्रभात खबर का प्रतिभा सम्मान समारोह आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

नगर भवन में होनेवाले इस कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को डीएम करेंगे सम्मानित औरंगाबाद कार्यालय : प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. समाहरणालय स्थित नगर भवन में होने वाले इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी कंवल तनुज व एसपी बाबूराम द्वारा दीप […]
विज्ञापन
नगर भवन में होनेवाले इस कार्यक्रम में प्रतिभावान बच्चों को डीएम करेंगे सम्मानित
औरंगाबाद कार्यालय : प्रभात खबर के प्रतिभा सम्मान समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. समाहरणालय स्थित नगर भवन में होने वाले इस समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी कंवल तनुज व एसपी बाबूराम द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा.
इनके अलावा उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक पदाधिकारी, शिक्षाविद, बुद्धिजीवी व शिक्षण संस्थान के प्राचार्य भी उपस्थित रहेंगे. यह समारोह 10 बजे दिन से प्रारंभ हो जायेगा. सम्मानित होनेवाले छात्र-छात्राओं को 10 बजे से रजिस्ट्रेशन किया जायेगा. इसके लिए नगर भवन में ही चार रजिस्ट्रेशन काउंटर खोले गये हैं, जिन पर छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन होगा. उन्हीं को जिला पदाधिकारी व मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभवान छात्र-छात्राओं की सूची प्रभात खबर समाचार पत्र में दो दिन प्रकाशित की जा चुकी है. इसमें कुछ ऐसे भी शिक्षण संस्थान हैं, जिनकी सूची किसी कारणवश प्रकाशित नहीं हुई है.
वैसे छात्र-छात्राएं भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें मार्क्सशीट की छायाप्रति लानी होगी. अगर कोई छात्र-छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके अभिभावक या विद्यालय के प्राचार्य उनका सम्मान ग्रहण कर सकते हैं. आयोजित समारोह में जिले के कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की जायेगी. इस वर्ष भी इस जिले के एक हजार प्रतिभावान छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




