सदर अस्पताल में नहीं मिला इलाज

Published at :02 Aug 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में नहीं मिला इलाज

डॉक्टरों के अभाव में कंपाउंडर ने ही घोषित किया मृत औरंगाबाद/मदनपुर : दनपुर प्रखंड के चांद बिगहा गांव में सांप के काटने से 17 वर्षीय युवती ममता कुमारी की मौत हो गयी. घटना रविवार की रात 12 बजे की है. सत्यनारायण यादव की पुत्री ममता कुमारी अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी. […]

विज्ञापन
डॉक्टरों के अभाव में कंपाउंडर ने ही घोषित किया मृत
औरंगाबाद/मदनपुर : दनपुर प्रखंड के चांद बिगहा गांव में सांप के काटने से 17 वर्षीय युवती ममता कुमारी की मौत हो गयी. घटना रविवार की रात 12 बजे की है. सत्यनारायण यादव की पुत्री ममता कुमारी अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रही थी. इसी दौरान गेहुंअन नामक विषैले सांप ने काट लिया. परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले गये, जहां पर डाॅक्टर मौजूद नहीं थे.
परिजनों ने कंपाउंडर को डॉक्टर को बुलाने के लिए आग्रह किया. लेकिन, कंपाउंडर ने कहा कि डाक्टर नहीं हैं और बिना जांच किये उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजन के अनुसार युवती उस समय जिंदा थी. थके-हारे परिजनों ने उसे नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार ले जाने लगे. इसी दौरान बीच रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया .
मृतका के मां, बहन और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में शोक की लहर है. मृतका मनिका हाइस्कूल में 10वीं क्लास में पढ़ती थी. मनिका पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शंकर राम ने बताया कि अगर डॉक्टर कोशिश करते तो ममता की जान बच सकती थी. अस्पताल प्रशासन के इस रवैये से पूरे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन