24 घंटे के अंदर हो विधायक की गिरफ्तारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jul 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. जेइ की पिटाई के विरोध में बिजली िवभाग के कर्मचारियों ने रोका काम, दिया अल्टीमेटम समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन बिजली विभाग में दिन भर लटके रहे ताले औरंगाबाद (नगर) : विधायक आनंद शंकर सिंह द्वारा बिजली बोर्ड के दो जेइ को आवास पर बुलाकर पिटाई किये जाने का मामला […]
विज्ञापन
आक्रोश. जेइ की पिटाई के विरोध में बिजली िवभाग के कर्मचारियों ने रोका काम, दिया अल्टीमेटम
समाहरणालय के समक्ष किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
बिजली विभाग में दिन भर लटके रहे ताले
औरंगाबाद (नगर) : विधायक आनंद शंकर सिंह द्वारा बिजली बोर्ड के दो जेइ को आवास पर बुलाकर पिटाई किये जाने का मामला तूल पकड़ लिया है. गुरुवार को बिजली विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारी कार्य का बहिष्कार किया. साथ ही विधायक आनंद शंकर सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है. कार्य बहिष्कार किये जाने के बाद बिजली विभाग के सभी काउंटर पर ताला लटका रहा.
बिजली बिल ग्राहक से जमा नहीं लिया गया . इसके बाद कर्मचारियों ने समाहरणालय पहुंच कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान बिजली विभाग के कर्मचारी मनोज कुमार, अमरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, नवीन कुमार, जयंत त्रिपाठी, प्रीतम कुमार, विजय शंकर सिंह, अरविंद कुमार, रंजन कुमार, राजेश मेहता, विजय कुमार, रोहित कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने कहा कि बुधवार को विधायक आनंद शंकर सिंह जेइ को आवास पर बुलाये थे. इसके बाद जेइ अमरेश कुमार, मनोज कुमार विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां विधायक व उनके अंगरक्षकों ने एक रूम में बंद कर पिटाई की. गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गयी. लेकिन, अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे हम सभी कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे है. यही नहीं मान सम्मान पर ठेस पहुंची है.
कर्मचारियों में दहशत का माहौल कायम है. यदि विधायक को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो सभी पदाधिकारी, कर्मचारी बिजली आपूर्ति ठप कर उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगे. इधर, बिजली विभाग के कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार पर चले जाने के कारण शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सैकड़ों लोग बिल जमा करने के लिए कार्यालय में गये हुए थे. लेकिन, कर्मचारियों को नहीं रहने के कारण निराश होकर घर लौट गये.
औरंगाबाद. बिजली विभाग के जेइ मनोज कुमार व अमरेश कुमार को विधायक द्वारा पिटाई किये जाने के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका. इससे पहले पार्टी कार्यालय से आक्रोशित नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्य बाजार पथ का भ्रमण कर रमेश चौक पहुंचे व मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है. औरंगाबाद विधायक ने दो जेइ को अपने आवास पर बुला कर जिस तरह से कमरे में बंद कर पिटाई की, उससे स्पष्ट हो गया कि बिहार में शासन नाम की कोई चीज नहीं है. महागंठबंधन के विधायक पिछड़े वर्ग के कर्मचारियों को पीट रहे हैं. दलित, महादलित व अति पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है.
प्रशासन विधायक को अविलंब गिरफ्तार करे व उनके बॉडीगार्ड को नौकरी से बरखास्त करे. अगर ऐसा नहीं किया गया तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी. पुतला दहन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रदेव यादव, किसान मोरचा के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी लालमोहन यादव, महामंत्री युगल किशोर सिंह व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




