बिहार : डीएम ने विधवा रसोइये के हाथों का बना मिड-डे मील खाया

औरंगाबाद : रफीगंज के राजकीय मध्य विद्यालय, बटुरा की रसोइये को नौकरी से हटाने, दलित व विधवा कह कर उसका बनाया हुआ खाना नहीं खाने के मामले में डीएम कंवल तनुज के आदेश पर डीइओ यदुवंश राम ने आरोपित हेडमास्टर गोविंद कुमार यादव को निलंबित कर दिया है. साथ ही, हेडमास्टर के खिलाफ एससी/एसटी थाने […]
औरंगाबाद : रफीगंज के राजकीय मध्य विद्यालय, बटुरा की रसोइये को नौकरी से हटाने, दलित व विधवा कह कर उसका बनाया हुआ खाना नहीं खाने के मामले में डीएम कंवल तनुज के आदेश पर डीइओ यदुवंश राम ने आरोपित हेडमास्टर गोविंद कुमार यादव को निलंबित कर दिया है. साथ ही, हेडमास्टर के खिलाफ एससी/एसटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद विभागीय कार्रवाई की भी तैयारी है.
वहीं, मंगलवार की सुबह डीएम ने स्कूल पहुंच कर घटना की छानबीन की और विधवा के हाथ का बना हुआ खाना बच्चों के साथ बैठक कर खाया. विगत सोमवार को हेडमास्टर गोविंद कुमार यादव द्वारा रसोइये उर्मिला कुंवर को दलित व विधवा कह कर उसके बनाये भोजन के बहिष्कार व उसे काम से हटाने के मामले को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने गंभीरता लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




