बेटियां नहीं बनतीं बोझ, न करें बेटा-बेटी में फर्क

Published at :21 Jul 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
बेटियां नहीं बनतीं बोझ, न करें बेटा-बेटी में फर्क

पहल. प्रभात खबर का बेटी बचाओ अभियान ओबरा से शुरू वक्ताओं ने कहा, समाज की कुरीतियों को दूर करने में सहायक होगा यह अभियान औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को ओबरा प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में प्रभात खबर का बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह, जिला पर्षद […]

विज्ञापन
पहल. प्रभात खबर का बेटी बचाओ अभियान ओबरा से शुरू
वक्ताओं ने कहा, समाज की कुरीतियों को दूर करने में सहायक होगा यह अभियान
औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को ओबरा प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में प्रभात खबर का बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह, जिला पर्षद सदस्य नीलू देवी, डीपीएम कुमार मनोज व डाॅ विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया. इस अभियान के मद्देनजर आयोजित परिचर्चा की अध्यक्षता सीओ तारा प्रकाश व संचालन शिक्षक अजीत कुमार ने किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रतिनिधि, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के साथ समाज के लोग मौजूद थे. सिविल सर्जन आरपी सिंह ने कहा कि प्रभात खबर का यह अभियान समाज में अलख जगाने जगायेगा. समाज के भीतर जो कुरीतियां व्याप्त हैं उसे दूर करने में यह महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. उन्होंने कहा कि बेटी कभी बोझ नहीं बन सकती, बल्कि वह खुद अपना परवरिश करने में सक्षम हो सकती है.
प्रभात खबर ने इस पुनीत कार्य को एक मुहिम का रूप देकर बेटियों को बचाने की बीड़ा उठाया है. इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये, वह कम है. हमारा पूरा स्वास्थ्य विभाग इस अभियान से जुड़ा रहेगा और इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाने में कामयाबी भी मिलेगी. डीपीएम कुमार मनोज ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा जो बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया है, वह समाज के लिए अच्छी पहल है. हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है कि बेटी को गर्भ से लेकर जीवनकाल तक मरने नहीं देंगे.
डाॅ विनय कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में बेटा-बेटी में कोई फर्क नही है. जिस तरह केरल में बेटों से अधिक बेटियों की संख्या है, उसी तरह यहां भी होनी चाहिए. तभी प्रदेश का विकास हो सकेगा. बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने कहा कि प्रभात खबर की यह पहल काफी सराहनीय है. बेटियों को बचाने के लिए पूरे देश के लोग चिंतन हो रहे हैं. सरकार भी इस पर गंभीर है. इसी कड़ी में प्रभात खबर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है.
बेटियां किसी से कम नहीं है. सीओ तारा प्रकाश ने कहा कि प्रभात खबर अखबार नहीं, बल्कि एक मित्र के रूप में काम करता है. वह जिस अभियान को लेकर निकला है, वह अभियान आमजनों से जुड़ा हुआ है. बेटी नहीं रहेगी, तो भविष्य नहीं रहेगा. आज बेटियों की रक्षा करने की जरूरत पड़ गयी है. जो नारी पहले रक्षा करती थी, आज उसी नारी को सुरक्षा की जरूरत पड़ गयी है. जिला पार्षद सदस्य नीलू देवी ने कहा कि बेटी बचाओ अभियान से समाज के लोग जागरूक होंगे.
बेटी अवला नहीं है, इसलिए बेटी को धरती पर आने से पहले नहीं मारे. प्रमुख अनुज राम ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं समझे. बेटी नहीं रहेगी, तो समाज विकसित नहीं हो सकेगा. इसके अलावा कई गण्यमान्य लोगों ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की. इस मौके पर उपप्रमुख मनोज कुमार, सीडीपीओ शशि कुमारी, मुखिया पूनम देवी, शिक्षक सुनील कुमार विकल, राजू कुमार, मंजू देवी, मीना कुमारी, अजय कुमार, मनीष कुमार, प्रोग्राम पदाधिकारी कुमार शैलेंद्र, पंकज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन