हाजियों के लिए जामा मसजिद में ट्रेनिंग कैंप 24 को

Published at :21 Jul 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
हाजियों के लिए जामा मसजिद में ट्रेनिंग कैंप 24 को

औरंगाबाद (कार्यालय). हज करनेवाले श्रद्धालुओं को उनकी सही जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा. इसके लिए शहर के जामा मसजिद में सैयद शाहीद अनवर इमाम जामा मसजिद की सदारत में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सलीम जफर, सिकंदर हयात, अतिर्कुर रहमान, गुलाम हसनैन, फिरोज व मो शाहबाज आलम सहित कई लोग शामिल […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कार्यालय). हज करनेवाले श्रद्धालुओं को उनकी सही जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा. इसके लिए शहर के जामा मसजिद में सैयद शाहीद अनवर इमाम जामा मसजिद की सदारत में एक बैठक आयोजित की गयी, जिसमें सलीम जफर, सिकंदर हयात, अतिर्कुर रहमान, गुलाम हसनैन, फिरोज व मो शाहबाज आलम सहित कई लोग शामिल थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी हज की सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक प्रशिक्षण शिविर 24 जुलाई को लगाया जायेगा. यह प्रशिक्षण शिविर जामा मसजिद के प्रांगण में नौ बजे से शुरू होगी. इस शिविर में यात्रा के पहले पड़ने वाले टीके की तारीख की जानकारी भी दी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन