मुखिया जी हमर उमर 65 हो गेलइ आज तक वृद्धा पेंशनवों न मिललइ हे

Published at :21 Jul 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया जी हमर उमर 65 हो गेलइ आज तक वृद्धा पेंशनवों न मिललइ हे

पुरहारा के मुखिया ने रधुनाथपुर में लगाया जनता दरबार देवकुंड : हसपुरा थाना क्षेत्र के पुरहारा पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ छोटू ने मंगलवार को रघुनाथपुर गांव में जाकर जनता दरबार लगाया. इस दौरान पंचायत के कई लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. आवेदन लेकर पहुंचे सूर्य दयाल साव व शमीमा खातून ने कहा कि मुखिया […]

विज्ञापन
पुरहारा के मुखिया ने रधुनाथपुर में लगाया जनता दरबार
देवकुंड : हसपुरा थाना क्षेत्र के पुरहारा पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ छोटू ने मंगलवार को रघुनाथपुर गांव में जाकर जनता दरबार लगाया. इस दौरान पंचायत के कई लोग अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे. आवेदन लेकर पहुंचे सूर्य दयाल साव व शमीमा खातून ने कहा कि मुखिया जी हम पंचायत में न ही की कोई मुखिया वोट हम न देले हली.
इहे से हमर उमर 65 बरीस के हो गेलइ, लेकिन आज तक वृद्धा पेंशन न मिलल हे. इस पर मौजूद पंचायत सचिव अक्षय कुमार से उन्होंने कारण पूछा कि अब तक इन्हें वृद्धा पेंशन से दूर क्यों रखा गया. सचिव ने फाॅर्म भरने की बातें कहीं. वहीं, विश्वनाथ प्रसाद और जय प्रकाश गुप्ता ने राशन न मिलने की शिकायत की. रामकेवल चौधरी ने कहा कि मेरा बीपीएल सूची में स्कोर नौ है, लेकिन मेरा इंदिरा आवास अब तक नहीं मिला है. वहीं, 11 स्कोर के लोगों को मिल गया है.
वार्ड दो से पहुंचे मुकेश यादव ने मुहल्ले में सोलर लाइट लगाने की मांग की. वार्ड चार से आये प्रवीण पासवान व सहेंद्र पासवान ने वार्ड में नाली न होनी की समस्या को लेकर आवेदन दिया. मुखिया राजकुमार उर्फ छोटू ने सभी की समस्या को सुलझाने की बात कहते हुए मौजूद जनता से कहा कि मैं पंचायत के सभी गांवों में हर माह बारी-बारी से जनता दरबार लगाऊंगा.
हर माह के पहले सोमवार को रघुनाथपुर, दूसरे सोमवार को किसुनपुर, तीसरे सोमवार को बिरहारा व चौथे सोमवार को बिरहारा में जनता दरबार लगाऊंगा. इस मौके पर इंदिरा आवास सहायक फनीश कुमार पांडेय, विकास मित्र सुशीला कुमारी व पंचायत रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन