बहन को विदा कराने पहुंचे भाई व बहनोई की पिटाई, रफीगंज में चल रहा इलाज

Published at :14 Jul 2016 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
बहन को विदा कराने पहुंचे भाई व बहनोई की पिटाई, रफीगंज में चल रहा इलाज

रफीगंज : शादी के बाद पहली बार अपनी बहन को विदाई कराने गये तीन सगे भाई और इनके बहनोई को बेरहमी से पिटाई की गयी. इस घटना का अंजाम भी बहन के ससुराल वालों ने ही दिया. घटना बुधवार की देर शाम की है. जख्मी भाई अखिलेश यादव ,कपिल यादव, दीपक यादव और बहनोई वीरेंद्र […]

विज्ञापन

रफीगंज : शादी के बाद पहली बार अपनी बहन को विदाई कराने गये तीन सगे भाई और इनके बहनोई को बेरहमी से पिटाई की गयी. इस घटना का अंजाम भी बहन के ससुराल वालों ने ही दिया. घटना बुधवार की देर शाम की है. जख्मी भाई अखिलेश यादव ,कपिल यादव, दीपक यादव और बहनोई वीरेंद्र यादव का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में किया जा रहा है. पता चला कि एक की हालत गंभीर है.

इस मामले में खैरा मंझौली गांव निवासी विंदेश्वर यादव ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये एक आवेदन दिया है,जिसमें अपने दामाद के बहनोई संतोष कुमार सहित 20-25 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस को दिये बयान में विंदेश्वर यादव ने कहा है कि 11 जुलाई को उनकी बेटी सुमंती कुमारी की शादी रफीगंज प्रखंड के ही अमरपुरा गांव निवासी स्व रामस्वरूप यादव के पुत्र विनय यादव से हुई थी.

बेटी को विदाई कराने घर के लोगों को भेजा था,लेकिन बेटी को ससुराल वाले यह कह कर नहीं जाने दिये कि शादी के दौरान दहेज कम पड़ गया. गांव से बाहर निकलते ही विदा कराने गये लोगों पर ससुराल वाले टूट पड़े और उनकी पिटाई तो की ही, कार भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इधर रफीगंज थानाध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन