पुराने विवाद में हमले का आरोप, केस दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद : पुराना विवाद के एक मामले को लेकर शहर के यमुना नगर मुहल्ले में मारपीट की घटना घटी. सोमवार की रात हुई मारपीट में गया यादव जख्मी हो गये, जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना पाकर नगर थाना के दारोगा दशरथ प्रसाद पहुंचे और जख्मी का फर्द […]
विज्ञापन
औरंगाबाद : पुराना विवाद के एक मामले को लेकर शहर के यमुना नगर मुहल्ले में मारपीट की घटना घटी. सोमवार की रात हुई मारपीट में गया यादव जख्मी हो गये, जिन्हें परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना की सूचना पाकर नगर थाना के दारोगा दशरथ प्रसाद पहुंचे और जख्मी का फर्द बयान लिया.
गया यादव ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर के सामने बैठे हुए थे, इसी बीच कामाबिगहा गांव के राहुल कुमार और रोहित कुमार पहुंचे और अचानक हमला बोल दिया. इधर, सदर अस्पताल में गया को देखने भारी भीड़ जुट गयी. नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




