डिवाइडर से टकरायी बाइक, तीन जख्मी दो गया रेफर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के महाराजगंज रोड में वी मार्ट के पास रविवार की रात एक रफ्तार भरी बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में रामाबांध के दिलीप राम, राजन कुमार व मुबारकपुर गांव के विनोद राम जख्मी हो गये. कुछलोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के महाराजगंज रोड में वी मार्ट के
पास रविवार की रात एक रफ्तार भरी बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. इस दुर्घटना में रामाबांध के दिलीप राम, राजन कुमार व मुबारकपुर गांव के विनोद राम जख्मी हो गये. कुछलोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दिलीप व विनोद को मगध मेडिकल, गया रेफर किया गया.
चिकित्सकों के अनुसार, दिलीप राम की हालत बेहद गंभीर है.वैसे सोमवार की सुबह राजन को भी परिजन इलाज के लिए किसी बड़े अस्पताल में ले गये. जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार सभी युवक बाजार की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में एक चारपहिये वाहन को अपने लेन में घुसते देख बाइक सवार ने संतुलन खो दिया, जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गयी. घटना के बाद अस्पताल में भारी भीड़ जमा हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




