दो दिन तक चला कांबिंग ऑपरेशन, पर परिणाम नहीं

Published at :12 Jul 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
दो दिन तक चला कांबिंग ऑपरेशन, पर परिणाम नहीं

औरंगाबाद (कार्यालय). औरंगाबाद जिले में मदनपुर व देव के जंगलतटीय इलाके में पुलिस द्वारा दो दिन-दो रात नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन चलायी गयी. लेकिन, पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. सोमवार के दोपहर बाद ऑपरेशन से लौटे एसपी बाबू राम ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लंगुराही, पचरूखिया, छकरबंधा के जंगलों में ऑपरेशन चलाया […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (कार्यालय). औरंगाबाद जिले में मदनपुर व देव के जंगलतटीय इलाके में पुलिस द्वारा दो दिन-दो रात नक्सलियों के विरुद्ध ऑपरेशन चलायी गयी. लेकिन, पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा. सोमवार के दोपहर बाद ऑपरेशन से लौटे एसपी बाबू राम ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध लंगुराही, पचरूखिया, छकरबंधा के जंगलों में ऑपरेशन चलाया था.
इसमें कोबरा, सीआरपीएफ व जिला पुलिस बल शामिल थे. ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के मांद में भी पुलिस गयी, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ. इससे स्पष्ट होता है कि नक्सली इस इलाके को छोड़ कर कहीं और चले गये हैं. एसपी ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जाने वाले यह ऑपरेशन रूटीन ऑपरेशन था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन