सड़कों पर आवारा पशुओं का कब्जा, ट्रैफिक उलझी

Published at :12 Jul 2016 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
सड़कों पर आवारा पशुओं का कब्जा, ट्रैफिक उलझी

जसोइया मोड़, महाराणा प्रताप चौक, पुरानी जीटी रोड, सब्जी मंडी व रमेश चौक सहित सभी जगहों पर परेशान होते हैं राहगीर औरंगाबाद (सदर) : शहर में यातायात संबंधित कई परेशानियां है, जिसे सिलसिलेवार तरीके से समाप्त करने की जरूरत है. लेकिन, नगर पर्षद इन समस्याओं को चिह्नित करने में काफी पीछे दिख रही है. शहर […]

विज्ञापन

जसोइया मोड़, महाराणा प्रताप चौक, पुरानी जीटी रोड, सब्जी मंडी व रमेश चौक सहित सभी जगहों पर परेशान होते हैं राहगीर

औरंगाबाद (सदर) : शहर में यातायात संबंधित कई परेशानियां है, जिसे सिलसिलेवार तरीके से समाप्त करने की जरूरत है. लेकिन, नगर पर्षद इन समस्याओं को चिह्नित करने में काफी पीछे दिख रही है. शहर के अधिकतर जगहों पर सड़क के बीचोबीच बैठे आवारा पशु हर रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. सड़क आवारा पशुओं के कब्जे में होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है.

आवारा पशु सड़कों पर डेरा जमाये रहते हैं. शहर के जसोइया मोड़, महाराणा प्रताप चौक, पुरानी जीटी रोड, सब्जी मंडी व रमेश चौक सहित कई स्थानों पर सड़कों के बीचों बीच बैठे आवारा पशु हमेशा दिख जाते हैं. लेकिन, नगर पर्षद इन्हें हटाने की कोई व्यवस्था नहीं कर रही.

गौरतलब है कि इन पशुओं के कारण आये दिन हो रही दुर्घटनाओं में केवल राहगीर की चोटिल नहीं हो रहे हैं, बल्कि पशुओं की मौत भी हो रही है. समाजसेवियों ने कई बार नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि से सड़कों पर आवारा पशुओं के कब्जा को मुक्त कराने की मांग की गयी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन