दो बाइकों में टक्कर, दो जख्मी

Published at :17 Jun 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों में टक्कर, दो जख्मी

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के पुरानी जीटी रोड ब्लॉक मोड़ के समीप एक युवक ने लहरिया कट बाइक चलाते हुए एक बड़ी दुर्घटना काे अंजाम दिया. हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गयी. लेकिन, एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये. दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे. बाइक दुर्घटना में जख्मी हुए ब्लॉक काॅलोनी […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के पुरानी जीटी रोड ब्लॉक मोड़ के समीप एक युवक ने लहरिया कट बाइक चलाते हुए एक बड़ी दुर्घटना काे अंजाम दिया. हालांकि, इसमें किसी की जान नहीं गयी. लेकिन, एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गये. दोनों अलग-अलग बाइक पर सवार थे. बाइक दुर्घटना में जख्मी हुए ब्लॉक काॅलोनी निवासी सुधीर कुमार की पत्नी शोभा देवी की हालत चिकित्सकों ने गंभीर बतायी है. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार, ब्लॉक मोड़ के समीप तेज रफ्तार से बाइक चला रहे युवक ने सामने से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक पर सवार लोग लगभग 100 मीटर तक रगड़ खाते चले गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मियों को सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. महिला के पिता व अनुमंडल कार्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी रमन सिंह ने बताया कि युवक की लापरवाही से यह घटना घटी. इधर, पता चला है कि युवक की स्थिति भी गंभीर है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन