शहर में आज सजेगी सुरों की महफिल

Published at :16 Jun 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में आज सजेगी सुरों की महफिल

गेट स्कूल मैदान में लोक गायिका चंदन तिवारी देंगी प्रस्तुति औरंगाबाद (सदर) : भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी गुरुवार को प्रभात खबर के मंच से पुरबिया तान छेड़ेंगी. पुरबिया तान चंदन तिवारी की भोजपुरी लोक गीतों का एक संग्रह है. लोकगीत से लोकप्रिय हुई चंदन तिवारी को सुनने के लिए औरंगाबाद के लोग काफी उत्साहित […]

विज्ञापन
गेट स्कूल मैदान में लोक गायिका चंदन तिवारी देंगी प्रस्तुति
औरंगाबाद (सदर) : भोजपुरी लोक गायिका चंदन तिवारी गुरुवार को प्रभात खबर के मंच से पुरबिया तान छेड़ेंगी. पुरबिया तान चंदन तिवारी की भोजपुरी लोक गीतों का एक संग्रह है. लोकगीत से लोकप्रिय हुई चंदन तिवारी को सुनने के लिए औरंगाबाद के लोग काफी उत्साहित हैं.
इसके इंतजार की घड़ियां अब समाप्त होनेवाली है. गुरुवार की शाम सात बजे गेट स्कूल के खेल मैदान में सुरों की एक महफिल जमेगी. प्रभात खबर द्वारा आयोजित फोक म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम लोगों के मनोरंजन के लिए आयोजित किया गया है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी कंवल तनुज उपस्थित होंगे. इसके अलावा पुलिस अधीक्षक बाबू राम, एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद के साथ जिले के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
प्रभात खबर के फोक म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह, भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज दाउदनगर प्रकाश चंद्रा, भाजपा के गोह विधायक मनोज कुमार शर्मा, नगर थाने के पास स्थित स्कीन केयर के चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ मृत्युंजय कुमार, हरिओम कंस्ट्रक्शन के पंकज कुमार सिंह, जीटी रोड मंजुराही स्थित एस्कार्ट एजेंसी मेसर्स अत्या आदित्या कंस्ट्रक्शन इक्यूपमेंट्स, विजन आइटी कॉलेज दाउदनगर, संस्कार विद्या दाउदनगर, ज्ञान ज्योति शिक्षा केंद्र दाउदनगर, पुरानी जीटी रोड स्थित शहर का लोकप्रिय कपड़ा दुकान बालाजी ड्रेसेज एंड बालाजी वस्त्रालय के अशोक गुप्ता, रमण गुप्ता, महाराजगंज रोड स्थित ढोसा प्लाजा एंड लिबर्टी शो रूम के कुंदन कुमार सिंह हैं. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ये सभी आमंत्रित होंगे.
महिला-पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था
गेट स्कूल के मैदान में आयोजित फोक म्यूजिकल नाइट के दर्शकों के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनायी गयी है. इनमें मंच के आगे मुख्य अतिथि बैठेंगे. उनके पीछे महिलाओं के लिए सुरक्षित क्षेत्र होंगे. महिलाओं के ठीक पीछे परिवार के साथ बैठने की जगह होगी. इनके अलावा पूरे मैदान में दर्शक भरे होंगे. इसके लिए मंच ऐसा बनाया जा रहा है कि कहीं भी बैठ कर दर्शक मंच पर होने वाली प्रस्तुति का आनंद उठा सकेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन