लोकगीतों की मल्लिका चंदन तिवारी अपने सुरों से बिखरेंगी जलवा

Published at :15 Jun 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
लोकगीतों की मल्लिका चंदन तिवारी अपने सुरों से बिखरेंगी जलवा

गेट स्कूल के मैदान में होगा कार्यक्रम जिला पदाधिकारी करेंगे समारोह का उद्घाटन, एसपी व कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल औरंगाबाद (कार्यालय) : औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे फोक म्यूजिकल नाइट की प्रस्तुति होने जा रही है. यह कार्यक्रम का आयोजन प्रभात खबर द्वारा किया जायेगा. इसका उद्घाटन […]

विज्ञापन
गेट स्कूल के मैदान में होगा कार्यक्रम
जिला पदाधिकारी करेंगे समारोह का उद्घाटन, एसपी व कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
औरंगाबाद (कार्यालय) : औरंगाबाद के गेट स्कूल मैदान में गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे फोक म्यूजिकल नाइट की प्रस्तुति होने जा रही है. यह कार्यक्रम का आयोजन प्रभात खबर द्वारा किया जायेगा.
इसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी कंवल तनुज, एसपी बाबू राम संयुक्त रूप से करेंगे. अन्य अतिथियों में उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में लोजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद कुमार सिंह, श्रीसीमेंट के पदाधिकारी, डाॅ प्रकाश चंद्रा के अलावा कई प्रमुख लोग होंगे. इस तरह की प्रस्तुति औरंगाबाद में पहली बार होने जा रही है, जिसमे लोग पूरे परिवार के साथ बैठ कर रंगा-रंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठायेंगे.
फोक म्यूजिकल नाइट में लोकगीतों की मल्लिका के नाम से पहचान बना चुकी चंदन तिवारी झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में अपने कला का जलवा बिखेरकर बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ चुकी है, अब औरंगाबाद में इनकी प्रस्तुति होने जा रही है. वैसे चंदन तिवारी पुरवी गीत के लिए जानी जाती है. भोजपुरी धून पर आधारित जब इनकी प्रस्तुति शुरू होती है तो लोग मंत्रमुग्ध होकर संगीत की सागर में डूब जाते हैं. औरंगाबाद में भी लोग बेसब्री से इनका इंतजार कर रहे हैं.गेट स्कूल मैदान को करायी जा रही है बैरिकेडिंग
चंदन तिवारी के कार्यक्रम में होनीवाली भीड़ के मद्देनजर गेट स्कूल मैदान में बैरिकेडिंग करायी जा रही है.मैदान के सबसे उत्तरी भाग में एक भव्य व आकर्षक मंच बनाया जा रहा है, मंच के आगे मुख्य अतिथियों के लिए जगह होगी. उनके पीछे दो भाग में एक में महिलाएं व दूसरे में परिवार के साथ लोग बैठेंगे. उसके पीछे दर्शकों के लिये पूरा खाली मैदान होगा. आयोजन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस होगी. जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल वहां लगायें जायेंगे. यानी कि चाक चौबंध सुरक्षा की व्यवस्था होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन