गया-दाउदनगर रोड से स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
गया-दाउदनगर रोड से स्पीड ब्रेकर हटाने की मांग

गया-दाउदनगर रोड से स्पीड ब्रेकर हटाने की मांगदेवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड के महम्मदपुर गांव में गया-दाउदनगर रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम गोलू कुमार व निभा कुमारी मध्यमा की परीक्षा देकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही महमदपुर गांव […]

विज्ञापन

गया-दाउदनगर रोड से स्पीड ब्रेकर हटाने की मांगदेवकुंड (औरंगाबाद). हसपुरा प्रखंड के महम्मदपुर गांव में गया-दाउदनगर रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाये जाने से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम गोलू कुमार व निभा कुमारी मध्यमा की परीक्षा देकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही महमदपुर गांव के पास पहुंचे कि अवैध रूप से मुख्य पथ पर सीमेंट से बनाये गये लगभग एक फीट ऊंचा ब्रेकर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें परीक्षा देकर लौट रहे अन्य छात्रों ने निजी क्लिनिक में भरती कराया. गोह व देवहरा के ग्रामीणों की माने तो महमदपुर गांव के लोग मनमाने ढंग से मुख्य पथ पर सीमेंट से ब्रेकर बना दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन