सूर्यनगरी देव के विकास के लिए मुख्यमंत्री को दिया आवेदन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : सूर्य नगरी से विख्यात देव आज कई समस्याओं से जूझ रहा है. यहां साल में दो बार छठ मेले का आयोजन होता है. इसमें देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु छठ व्रत करने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन, देव प्रखंड मुख्यालय को जोड़नेवाले सभी पथों की हालत काफी खराब है. इस समस्याओं […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : सूर्य नगरी से विख्यात देव आज कई समस्याओं से जूझ रहा है. यहां साल में दो बार छठ मेले का आयोजन होता है. इसमें देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु छठ व्रत करने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन, देव प्रखंड मुख्यालय को जोड़नेवाले सभी पथों की हालत काफी खराब है.
इस समस्याओं को दूर करने से संबंधित शिकायत देव पंचायत के पूर्व मुखिया नंदकिशोर यादव ने सीएम से की है. अपने लिखे आवेदन में पूर्व मुखिया ने कहा है कि कार्तिक व चैत्र मास में छठ मेले का आयोजन किया जाता है. साथ ही साल में एक बार सूर्य महोत्सव भी होता है. इस दौरान मंत्रियों व अधिकारियों द्वारा देव का विकसित करने के लिए बड़े-बड़े आश्वासन दिये जाते हैं. पर, कुछ समय बीतते ही सारे आश्वासन खत्म भी हो जाते हैं.
पूर्व मुखिया ने कहा कि देव पूरे देश में विख्यात है. सरकार द्वारा थोड़ी सी भी ध्यान दी जाती तो आज बिहार का नाम रोशन होता. नंदकिशोर मेहता ने प्रखंड मुख्यालय को जोड़नेवाली सड़कों की जर्जरता, टूटी पुल-पुलियों की हालत, अधूरे सड़क निर्माण सहित कई बड़ी-बड़ी समस्याओं से भी अवगत कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










