केंद्रीय विद्यालय को मिला मॉडल स्कूल भवन

Published at :29 Mar 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय को मिला मॉडल स्कूल भवन

उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बंभडी को मॉडल स्कूल का नवनिर्मित भवन कराया गया उपलब्ध औरंगाबाद (कार्यालय) : केंद्रीय विद्यालय औरंगाबाद को शिक्षण कार्य संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बंभडीह का मॉडल स्कूल का नवनिर्मित भवन उपलब्ध कराया है. इससे संबंधित एक पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पत्रांक 529 के द्वारा प्राचार्य […]

विज्ञापन
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बंभडी को मॉडल स्कूल का नवनिर्मित भवन कराया गया उपलब्ध
औरंगाबाद (कार्यालय) : केंद्रीय विद्यालय औरंगाबाद को शिक्षण कार्य संचालन के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बंभडीह का मॉडल स्कूल का नवनिर्मित भवन उपलब्ध कराया है.
इससे संबंधित एक पत्र जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय पत्रांक 529 के द्वारा प्राचार्य राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभंडीह को भेज कर निर्देश दिया गया है कि केंद्रीय विद्यालय बभंडीह के प्राचार्य डाॅ अनूप शुक्ल को मॉडल स्कूल का नवनिर्मित भवन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. इस आदेश में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य से भी आग्रह किया गया है कि वे जिला पदाधिकारी से संपर्क स्थापित कर अपने विद्यालय के लिए पर्याप्त जमीन आवंटित करा कर नया भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें. केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन बन जाने की स्थिति में मॉडल स्कूल भवन को संबंधित विद्यालय भवन को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय को वापस कर देंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा मॉडल स्कूल भवन को केंद्रीय विद्यालय को उपलब्ध कराये जाने से संबंधित पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय विद्यालय बभंडीह के प्राचार्य व माध्यमिक शिक्षा बिहार पटना को भी भेज दिया गया है.
भवन की थी समस्या : औरंगाबाद का केंद्रीय विद्यालय अपने स्थापनाकाल से ही भवन की समस्या से जूझ रहा था. 2010 के अगस्त माह में केन्द्रीय विद्यालय औरंगाबाद के मध्य विद्यालय बभंडीह में संचालित हुआ. छह साल बीत जाने के बाद न तो केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन खरीदी गयी, न जिला प्रशासन द्वारा जमीन उपलब्ध करायी गयी और न ही यह विद्यालय कही स्थानांतरित हुआ. जमीन उपलब्ध कराने के लिए लगातार पत्राचार किये गये.
लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी जमीन का मामला फाइल में सिमटा रहा. पहले इस विद्यालय में एक से पांच कक्षा तक की पढाई होती थी. वर्तमान में 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई हो रही है. कक्षा बढ़ता गया. बच्चे बढ़ते गये. लेकिन, विद्यालय का कमरा वही है, जो एक से पांच तक के पढ़ाई के लिए ंउपलब्ध कराये गये थे.
इंटर की पढ़ाई की संभावना हुई प्रबल : केंद्रीय विद्यालय को भले ही अपना भवन नहीं है. लेकिन, इंटर की पढ़ाई यहां शुरू होने की संभावना है. दो माह पूर्व केबीएस के डीसी एमएस चौहान ने निरीक्षण किया था.
विद्यालय प्रबंध समिति के साथ बैठक भी की थी, जिसमें प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार सिंह ने इंटर की पढ़ाई शुरू कराने की मांग की थी. एमएस चौहान ने आश्वासन दिया था कि आप सभी अपनी जिम्मेवारी निभाते हुये मॉडल स्कूल भवन केंद्रीय विद्यालय को उपलब्ध करा दें तो यहां इंटर की पढ़ाई प्रारंभ हो सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन