मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले रुपये

Published at :21 Dec 2015 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले रुपये

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले रुपये वर्ष 2015 में मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच बांटे गये प्रोत्साहन योजना के रुपये (फोटो नंबर-5,6) कैप्शन- छात्रा को प्रोत्साहन राशि का चेक देते जिला कल्याण पदाधिकारी शांतिभूषण आर्य, सूची देखने के लिये कल्याण विभाग में लगी छात्रो की भीड़(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद […]

विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले रुपये वर्ष 2015 में मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच बांटे गये प्रोत्साहन योजना के रुपये (फोटो नंबर-5,6) कैप्शन- छात्रा को प्रोत्साहन राशि का चेक देते जिला कल्याण पदाधिकारी शांतिभूषण आर्य, सूची देखने के लिये कल्याण विभाग में लगी छात्रो की भीड़(कैंपस पेज के लिये) औरंगाबाद (नगर)वर्ष 2015 में मैट्रिक व इंटर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के बीच सोमवार को कल्याण विभाग द्वारा चेक के माध्यम से प्रोत्साहन योजना के रुपये का वितरण किया गया, जो 26 दिसंबर तक जारी रहेगा. सोमवार को प्रोत्साहन के रुपये लेने के लिए जिले भर के सैकड़ों छात्र-छात्राएं समाहरणालय पहुंचे और रुपये वितरण संबंधित सूची देखा. जिला कल्याण पदाधिकारी शांति भूषण आर्य ने बताया कि प्रोत्साहन योजना के रुपये का वितरण नगर भवन में किया जा रहा है. वहां जाकर जगह लें. यह कहते ही सैकड़ों छात्र-छात्राएं नगर भवन पहुंच गये. इसके बाद जिला कल्याण पदाधिकारी ने चेक के माध्यम से रुपये का वितरण किया. जिला कल्याण पदाधिकारी शांतिभूषण आर्य ने बताया कि 2015 इंटर में प्रथम व द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण एससी, एसटी छात्राओं को सिर्फ पैसे देना है. अत्यंत पिछड़ी जाति के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 1910 छात्रों को रुपये देने के लिए एक करोड़ 91 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. अनुसूचित जन जाति के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 468 स्टूडेंट्स को 15 हजार रुपये के दर से चेक देने के लिए पैसे प्राप्त हुए हैं. जबकि, द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण 1460 स्टूडेंट्स को 10 हजार रुपये के दर से वितरण करना है. इस मौके पर अनंद मोहन बिहारी, सर्वजीत कुमार, जनकनंदन, विजय कुमार, श्याम कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन